यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shah Rukh Khan On Gadar 2: ''क्या आपने गदर 2 देखी?'' फैन के सवाल पर शाह रुख खान ने यूं किया रिएक्ट
Shah Rukh Khan Twitter फिल्म जवान को लेकर शाह रुख खान का नाम इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इतना ही वहीं ट्विटर पर आस्क एसआरके सेशन के जरिए अक्सर एक्ट ...और पढ़ें

HighLights
- गदर 2 को लेकर शाह रुख खान ने कही ये बात
- ट्विटर पर शाह रुख खान ने रखा आस्क एसआरके सेशन
- जवान की रिलीज का सबको इंतजार
नई दिल्ली जेएनएन: Shah Rukh Khan Ask SRK Twitter Gadar 2: शाह रुख खान इंडस्ट्री के वो कलाकार हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शाह रुख अपने फैंस से बातचीत करने के लिए आस्क एसआरके सेशन रखते हैं।
इस वीकेंड शनिवार को भी 'जवान' फिल्म अभिनेता ने फैंस के लिए ये खास सेशन रखा है। इस दौरान एक फैन ने शाह रुख खान से सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2' को लेकर सवाल पूछा है। इस मामले पर अब शाह रुख खान ने जो जवाब दिया है, उसे जानकार आपको काफी अच्छा महसूस होगा।
'गदर 2' को लेकर क्या बोले शाह रुख खान
मौजूदा समय में शाह रुख खान अपने आने वाली फिल्म 'जवान' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। पिछले समय में हमने देखा है कि फिल्म की रिलीज से पहले वह अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर कई बार आस्क एसआरके सेशन की जारी रखते हैं। शनिवार को शाह रुख ने ट्विटर पर एक बार फिर से आस्क एसआरके सेशन रखा।
इस दौरान एक फैन ने अभिनेता से ये सवाल पूछा कि- ''क्या आपने गदर 2 देखी।'' इस सवाल पर बिना देरी करते हुए शाह रुख खान ने रिप्लाई देते हुए लिखा है कि- ''हां बिल्कुल और मुझे ये काफी अच्छी लगी।'' एक्टर के इस जवाब को जानने के बाद फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।
खबरें और भी
Yeah loved it!! https://t.co/Hd6hc6hi8Q
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 26, 2023
मालूम हो कि 'गदर 2' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 420 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है और सनी देओल स्टारर ये फिल्म इस साल की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। पहले स्थान पर शाह रुख खान की 'पठान' मौजूद है, जिसने 543 करोड़ का रिकॉर्डतोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।
कब रिलीज होगी 'जवान'
फिल्म 'पठान' की अपार सफलता के बाद हर कोई शाह रुख खान की 'जवान' का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर एटली के निर्देशन में बनी इस मूवी का ट्रेलर रिलीज होना बाकी है। हालांकि इसके प्रीव्यू ने फैंस की एक्साइटमेंट को काफी हाई कर रखा है। बता दें कि शाह रुख खान की 'जवान' अगले महीने 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।