यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Deepika Padukone Video: कार्ड ट्रिक से जादू देख हैरान हुई 'जवान' एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, वीडियो हुआ वायरल
Deepika Padukone Video सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह दुबई के एक रेस्टोरेंट में मैजिक क ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Deepika Padukone Video: दीपिका पादुकोण हाल ही में शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' में कैमियो भूमिका में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। अब एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म 'फाइटर' के लिए तैयारी कर रही हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी बहन अनीशा पादुकोण के साथ दुबई में मैजिक का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं।
आर्टिस्ट का मैजिक देख हैरान हुईं दीपिका
हाल ही में, दीपिका पादुकोण अपनी बहन अनीशा पादुकोण और दोस्तों के साथ दुबई गईं। इस दौरान दीपिका वहां डिनर करने के लिए एक रेस्टोरेंट में पहुंची। तभी उनके पास एक मैजिक आर्टिस्ट आया और उसने दीपिका और उनकी बहन को कार्ड्स का जादुई खेल दिखाया।
यह भी पढ़ें: Jawan: एटली के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'जवान' का लेटेस्ट सॉन्ग, शाह रुख खान ने बर्थडे विश कर शेयर किया वीडियो
आर्टिस्ट ने एक्ट्रेस को कुछ कार्ड चुनने के लिए कहा और दीपिका ने भी इस खेल में हिस्सा लिया। वीडियो के लास्ट में दीपिका को ताश के पत्तों के साथ किया गया जादू काफी पसंद आया। उन्होंने मैजिक आर्टिस्ट की तारीफ करते हुए ताली भी बजाई। इसके साथ ही उससे यह भी पूछा कि 'तुम यहां क्या कर रहे हो'।
View this post on Instagram
फैंस को भी दीपिका का यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इससे पहले दीपिका इटली के फी बीच पर क्रू मेंबर्स में से एक के साथ पोज देते हुए दिखाई दी थीं। इस दौरान एक्ट्रेस कम मेकअप के साथ ब्लैक ड्रेस में दिखाई दी थीं। उस फोटो के कैप्शन में लिखा था 'दीपिका पादुकोण इटली के फी बीच पर फाइटर के सेट पर'।
खबरें और भी
इसके साथ ही ऐसा बताया जा रहा है कि 'फाइटर' फिल्म का एक गाना विशाल ददलानी और शेखर रवजियानी का होगा, जो 2019 की फिल्म वॉर के ऋतिक के गाने घुंघरू के जैसा हो सकता है। इसके अलावा दूसरा गाना रितिक और दीपिका के बीच एक रोमांटिक गाना होगा।
'फाइटर' 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ऐसे में, फिल्म की शूटिंग अक्टूबर तक खत्म होने की उम्मीद है। यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होगी। इस फिल्म में अनिल कपूर, अक्षय ओबेरॉय और करण सिंह ग्रोवर भी दिखाई देने वाले हैं।