Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जन्मदिन के मौके पर रिद्धि डोगरा ने लिया लालबागचा राजा का आशीर्वाद, सामने आईं 'जवान' एक्ट्रेस की ये तस्वीरें

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Fri, 22 Sep 2023 01:40 PM (IST)

    Ridhi Dogra Birthday बॉलीवुड एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर तमाम फैंस उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दे रह ...और पढ़ें

    रिद्धि डोगरा पहुंचीं लालबागचा राजा के दरबार (Photo Credit-Instagram)
    रिद्धि डोगरा पहुंचीं लालबागचा राजा के दरबार (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. लालबागचा राजा की शरण में रिद्धि डोगरा
    2. रिद्धि डोगरा का जन्मदिन आज
    3. इन सेलेब्स ने किए लालबागचा राजा के दर्शन

     नई दिल्ली जेएनएन : Ridhi Dogra At Lalbaugcha Raja Latest Pics: सुपरस्टार शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' में अपनी शानदार अदाकारी से फैंस का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा 22 सितंबर यानी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में तमाम फैंस और फिल्मी सितारे सोशल मीडिया पर रिद्धि को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

    इस बीच अपने बर्थडे के खास मौके पर रिद्धि डोगरा ने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया है, जिसके लिए 'जवान' एक्ट्रेस मुंबई के प्रसिद्ध गणपति पंडाल लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची हैं। इस मौके की लेटेस्ट तस्वीर को रिद्धि ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

    लालबागचा राजा की शरण में रिद्धि डोगरा

    गणेश चतुर्थी उत्सव को मद्देनजर रखते हुए लालबागचा राजा गणपति पंडाल हिंदी सिनेमा के तमाम सितारों को मेला लगा हुआ है। इस बीच अब डायरेक्टर एटली की फिल्म 'जवान' की अदाकारा रिद्धि डोगरा लालबागचा राजा की शरण में पहुंच गई हैं। इस मौके की लेटेस्ट तस्वीर को रिद्धि ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में शेयर किया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ridhi Dogra (@iridhidogra)

    इस स्टोरी में आप देख सकते हैं कि रिद्धि डोगरा मायानगरी के लालबागचा राजा गणपति पंडाल के बाहर खड़ी हुईं नजर आ रही हैं। रिद्धि डोगरा ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- ''जन्मदिन की सुबह कुछ इस तरह।'' बर्थडे के मौके पर रिद्धि लालबागचा राजा के दर्शन कर और उनका आशीर्वाद लेकर अपने स्पेशल दिन की शुरुआत की है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Ridhi Dogra (@iridhidogra)

    सोशल मीडिया पर मौजूद अन्य कई तस्वीरों में रिद्धि इस गणपति पंडाल के अंदर जाते हुईं स्पॉट हुई हैं। आलम ये है कि फैंस रिद्धि डोगरा की इन तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई भी दे रहे हैं।

    इन सेलेब्स ने भी किए लालबागचा राजा के दर्शन

    हर साल देखा जाता है कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर लालबागजा राजा गणपति पंडाल में बॉलीवुड फिल्मों सितारों का जमावड़ा लगा रहता है।

    इस साल भी कुछ ऐसा हुआ है। कार्तिक आर्यन, वरुण धवन, शाह रुख खान, पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा और सनी लियोन जैसे कलाकार लालबागचा राजा के दर्शन कर चुके हैं। अब इस कड़ी में रिद्धि डोगरा का नाम भी शामिल हो गया है।

    ये भी पढ़ें- Jawan Box Office Collection: 'जवान' के कलेक्शन में हर दिन हो रहा इजाफा, 15वें दिन फिल्म ने की तगड़ी कमाई