Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chandrayaan 3: शाह रुख खान ने चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर दी बधाई, फैंस ने दिलाई 'चक दे इंडिया' के इस सीन की याद

    By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 12:08 PM (IST)

    Shah Rukh Khan On Chandrayaan 3 शाह रुख खान ने बुधवार को चांद की सतह पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर ढे़र सारी बधाई दी थीं। ये लाजिमी भी क्योंकि भारती ...और पढ़ें

    फैंस ने शाह रुख खान को दिलाई इस सीन की याद (Photo Credit-Social Media)
    फैंस ने शाह रुख खान को दिलाई इस सीन की याद (Photo Credit-Social Media)

    HighLights

    1. चंद्रयान 3 की सफलता पर शाह रुख ने जताई खुशी
    2. फैंस ने एक्टर को दिलाई चक दे इंडिया की याद
    3. जल्द ही जवान में दिखेंगे शाह रुख खान

     नई दिल्ली जेएनएन: Shah Rukh Khan On Chandrayaan 3 Landing: 23 अगस्त यानी बुधवार का दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के लिए एक ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। इसरो के चंद्रयान 3 ने चांद के साउथ पूल पर सेफ लैंडिंग कर के नया कीर्तिमान हासिल किया है। चंद्रयान 3 की कामयाबी पर तमाम फिल्मी सितारों ने इसरो को बधाई दी है,

    जिनमें 'जवान' एक्टर शाह रुख खान का नाम भी शामिल है। इस बीच शाह रुख की इस बधाई को लेकर फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर 'चक दे इंडिया' के क्लाईमैक्स सीन की याद दिया रहे हैं।

    फैंस ने शाह रुख को दिलाई 'चक दे इंडिया' की याद

    चांद की सरजमीं पर चंद्रयान 3 की इस सफलतापूर्व लैंडिंग को लेकर शाह रुख खान ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर लिखा है कि- ''चांद तारे तोड़ लाऊं, सारी दुनिया पर मैं छाऊं। आज भारत और इसरो छा गया है। सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की पूरी टीम को मेरी तरफ से ढ़ेर सारी बधाई, जिन्होंने भारत को गर्व महसूस करया है। चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर चंद्रयान 3 सफल रहा है।''

    इस तरह से इसरो के चंद्रयान 3 की इस कामयाबी पर किंग खान ने अपना रिएक्शन दिया है। अब शाह रुख के इस पोस्ट को लेकर फैंस उन्हें 'चक दे इंडिया' के क्लाईमैक्स सीन की याद दिला रहे हैं, जो फिल्म के आखिरी सीन में इंडिया के मैच जीतने पर दिखाया गया है।

    इस ट्वीट में कई सारे कमेंट में फैंस ने उस सीन का वीडियो मेंशन किया है और शाह रुख को इसके लिए बधाई दी है। एक यूजर ने कमेंट 'चक दे इंडिया' के डायलॉग को लिखा है कि- ''मुझे सिर्फ एक नाम सुनाई देता है और वो है इंडिया।''

    खबरें और भी

    शाह रुख की 'जवान' का हर किसी को इंतजार

    इस साल की शुरुआत में फिल्म 'पठान' के जरिए शाह रुख खान ने 4 साल के लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की। आलम ये रहा कि एक्टर का ये कमबैक जोरदार रहा और 'पठान' उनके करियर के साथ-साथ बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट बन गई।

    इसके अलावा अब फैंस शाह रुख की 'जवान' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगले महीने 7 सितंबर को शाह रुख खान की 'जवान' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।