Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan: 'बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर...' के राइटर सुमित अरोड़ा बोले- 'संवाद लिखने में मजा आया'

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 08:42 PM (IST)

    Jawan Writer On Dialogues जवान का निर्देशन एटली ने किया है। फिल्म में विजय सेतुपति नयनतारा ने शाह रुख के साथ प्रमुख किरदार निभाये हैं। वहीं सहायक स्टा ...और पढ़ें

    सुमित अरोड़ा ने फिल्म के संवाद लिखे है। फोटो- इंस्टाग्राम
    सुमित अरोड़ा ने फिल्म के संवाद लिखे है। फोटो- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सुमित अरोड़ा ने शाह रुख की फिल्म के संवाद लिखे हैं
    2. जवान हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हुई है
    3. फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है, जो पहली हिंदी फिल्म है

    नई दिल्ली, जेएनएन। शाह रुख खान, विजय सेतुपति और नयनतारा स्टारर जवान गुरुवार को सिनेमाघरों में पहुंच गयी। फिल्म को लेकर शाह रुख के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और जैसे ही जवान सिनेमाघरों में पहुंची, दर्शक टूट पड़े।

    ट्रेड जानकारों का अनुमान है कि जवान 70 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग लेकर पिछले सारे रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर सकती है। जवान एक तरफ अपने एक्शन के लिए चर्चा में है तो दूसरी तरफ फिल्म अपने संवादों के लिए तारीफें बटोर रही है, जिन्हें लिखा है सुमित अरोड़ा ने। 

    बढ़िया रही क्रिएटिव जर्नी

    ट्रेलर आने के बाद फिल्म का डायलॉग 'बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर' खूब प्रचलित हुआ था। सुमित ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा- 

    यह भी पढ़ें: G20 Summit की वजह से बंद रहेंगे दिल्ली के ये सिनेमाहॉल, पढ़ें- कहां नहीं देख पाएंगे Shah Rukh Khan की 'जवान'?

    मैंने कई प्रोजेक्ट्स प्रोजेक्ट्स पर काम किया, लेकिन यह बेहद खास फिल्म है। मुझे ना सिर्फ इस फिल्म के संवाद लिखने में मजा आया, बल्कि एक क्रिएटिव व्यक्ति होने के नाते भी यह सफर बढ़िया रहा। इस फिल्म को मैं हमेशा याद रखूंगा। इस फिल्म से जुड़े लोगों को याद रखूंगा। जो सीखा, उसका मोल हमेशा रहेगा। 

    जवान गुरुवार को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषाओं में 5 हजार से अधिक स्क्रींस पर देशभर में रिलीज हुई है। जवान का निर्देशन एटली ने किया है, जो तमिल सिनेमा के बेहद कामयाब निर्देशक हैं और एक्शन फिल्मों के माहिर हैं। 

    फिल्म में नयनतारा फीमेल लीड रोल में हैं, वहीं विजय सेतुपति ने विलेन का रोल निभाया है। सुनील ग्रोवर, एजाज खान और सान्या मल्होत्रा सहयोगी स्टार कास्ट का हिस्सा हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण का कैमियो है।

    रिकॉर्ड बिजनेस कर सकती है जवान 

    फिल्म को लेकर साउथ में भी अच्छा-खासा उत्साह देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि शाह रुख की यह फिल्म दक्षिण भारत में भी अच्छा कारोबार करेगी। ट्रेड एनालिस्टोंं का मानना है कि जवान दुनियाभर में 120 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर सकती है।

    खबरें और भी

    शाह रुख की यह दूसरी फिल्म होगी, जो सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बनाएगी। इससे पहले उनकी फिल्म पठान सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म है, जिसने 57 करोड़ की ओपनिंग ली थी और 542 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था।

    यह भी पढ़ें: Jawan Release: शाह रुख खान की 'जवान' सिनेमाघरों में हुई रिलीज, फिल्म देखने से पहले जरूर पढ़ें ये डिटेल्स