Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Zinda Banda Song: शाह रुख के 'जिंदा बंदा' गाने के दीवाने हुए आनंद महिंद्रा, जवान एक्टर ने दिया ये जवाब

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Wed, 02 Aug 2023 07:00 PM (IST)

    Jawan Zinda Banda Song शाह रुख खान की फिल्म जवान का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के गाने जिंदा बंदा ने खूब धमाल मचाया है। किंग खान के गा ...और पढ़ें

    Jawan Zinda Banda Song Businessman Anand Mahindra Praises Shah Rukh Khan Energy in Anirudh Song /Instagram
    Jawan Zinda Banda Song Businessman Anand Mahindra Praises Shah Rukh Khan Energy in Anirudh Song /Instagram

    HighLights

    1. आनंद महिंद्रा को पसंद आया शाह रुख खान का 'जिंदा बंदा' गाना
    2. शाह रुख खान की एनर्जी के दीवाने हुए बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा
    3. 'जवान' एक्टर ने भी इस अंदाज में किया शुक्रिया अदा

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Zinda Banda Song: शाह रुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है। जवान के प्रीव्यू के बाद हाल ही में किंग खान की फिल्म का पहला गाना 'जिंदा बंदा' रिलीज हुआ था। अनिरुद्ध की आवाज में गाए इस गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

    शाह रुख खान की फिल्म के पहले गाने 'जिंदा बंदा' को ही लोगों का बहुत प्यार मिल रहा है। अब हाल ही में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी शाह रुख खान की एनर्जी देखने के बाद उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा की तारीफ का शाह रुख ने बड़े ही प्यार से शुक्रिया अदा किया।

    शाह रुख खान की एनर्जी देखकर हैरान हुए आनंद महिंद्रा

    अपने अभिनय के अलावा शाह रुख खान ने अपने क्यूट डिंपल और रोमांटिक अंदाज से फैंस का दिल जीता है। लेकिन इस बार 57 साल के शाह रुख खान अपने डांस और एनर्जी से फैंस को दीवाना बनाते हुए दिखाई दिए।

    भारतीय बिजनेसमैन और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने शाह रुख खान के गाने 'जिंदा बंदा' की एक छोटी सी क्लिप अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की और उन्होंने लिखा, "क्या ये हीरो 57 साल का है? निश्चित तौर पर उनकी बढ़ती उम्र गुरुत्वाकर्षण बल को भी चुनौती देती है। वह बहुत लोगों से 10 गुना ज्यादा जिंदा हैं। जिंदा बंदा हो तो ऐसा"।

    खबरें और भी

    शाह रुख खान ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब

    आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए 'जवान' एक्टर ने भी उनका शुक्रिया अदा किया। शाह रुख खान ने लिखा, "जिंदगी बहुत छोटी और काफी तेज है सर, सिर्फ उसी के साथ चलने की कोशिश कर रहा हूं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को हंसाने, रोने और जो भी हो पाए उससे एंटरटेन करने की कोशिश कर रहा हूं।

    उम्मीद है कि कुछ लोग सितारों के साथ तैर सकें और कुछ पलों की खुशी का सपना देखें"। आपको बता दें कि शाह रुख खान साउथ डायरेक्टर एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अलग-अलग अवतार में नजर आने वाले हैं। जिंदा बंदा को अब तक 42 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और ये गाना अब भी नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। जवान 7 सितंबर 2023 को रिलीज हो रही है।