विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेंटल हेल्थ पर श्वेता बच्चन ने कह दी ऐसी बात, सुनते ही भड़कीं Jaya Bahchan, बोलीं- तुम यहां मजाक उड़ाने...

Published: Sat, 24 Feb 2024 05:56 PM (GMT+05:30)

मेगास्टार अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन फिल्मों से ज्यादा गुस्सैल स्वभाव को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अक्सर ...और पढ़ें

श्वेता बच्चन और जया बच्चन. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
श्वेता बच्चन और जया बच्चन. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. श्वेता बच्चन की बात से नाराज हुईं जया बच्चन
  2. 'वॉट द हेल नव्या 2' में अगस्त्य नंदा ने की शिरकत
  3. मेंटल हेल्थ पर बोलीं जया बच्चन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जया बच्चन (Jaya Bachchan) को अब तक पैपराजी के सामने कई बार भड़कते देखा जा जुका है। वह किसी भी बात पर पैप्स को या किसी अन्य आम इंसान की क्लास लगा देती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर उनके कड़क तेवर का वीडियो सामने आ चुका है, जिसके कारण उन्हें ट्रोल तक किया जा चुका है। अब ऐसा ही एक वीडियो जया का उनकी नातिन के पॉडकास्ट 'वॉट द हेल नव्या' से आया है, जिसमें वह अपनी ही बेटी पर गुस्सा करती नजर आ रही हैं। 

श्वेता बच्चन पर भड़कीं जया बच्चन

'कॉफी विद करण 8' के एपिसोड में नीतू कपूर ने खुलासा किया था कि जया बच्चन जानबूझ कर ऐसा करती हैं। अब यह कितना सच है, यह तो जया ही जानती होंगी। फिलहाल वह एक बार फिर यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। नव्या के पॉडकास्ट से उनका जो वीडियो सामने आया है, उसमें वह मेंटल हेल्थ पर बात करती नजर आ रही हैं और इसी टॉपिक पर वह श्वेता की क्लास भी लगाती देखी जा सकती हैं।

मेंटल हेल्थ पर पूछा गया ये सवाल

दरअसल, इस बार के एपिसोड में आज के जमाने के मर्द और पुराने जमाने के मर्दों के फर्क के बारे में बात चल रही थी। अमिताभ के नाती अगस्त्य पहली बार इस शो का हिस्सा बने। ऐसे में नव्या उनसे पूछती हैं कि पुरुष अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में क्या बात करते हैं? इस पर वह कहते हैं कि किसी भी बात को मन में रखने का एक लेवल होता है। किसी को लगता है कि मैं किसी को परेशान न करूं, तो कोई सोचता है कि सामने वाला इसे समझेगा या नहीं।

श्वेता की बात से चिढ़ीं जया बच्चन

इस पर श्वेता ने कहा, ''मुझे लगता है आज के पुरुष इस पर ज्यादा बोलने लगे हैं।'' फिर जया कहती हैं, ''मुझे लगता है कि सभी लोग अब इस पर बात करने लगे हैं। मैं ज्यादा लोगों को मेंटल एक्सहॉस्टेड हूं, बोलते हुए सुनती हूं।'' इस पर बीच में ही श्वेता बोलती हैं, ''लोग नहीं अकेले आप यह बोलते हो।'' इस पर जया का मुंह बन जाता है। वह कहती हैं कि ठीक है मुझे चुप करा दो।

श्वेता उन्हें मनाने की कोशिश करती हैं, लेकिन मानने को तैयार नहीं होतीं। इसके बाद नव्या और अगस्त्य हंसने लगते हैं। इस पर जया और भड़क जाती हैं। वह कहती हैं, ''तुम सीरियसली डिस्कस कर रही हो या मजाक उड़ाने के मूड में हो।'' इसके बाद मेंटल हेल्थ पर अपनी बात जारी रखना शुरू करती हैं।

यह भी पढ़ें: Crew Teaser: 'कुर्सी की पेटी बांध लीजिए', टेक ऑफ करने के लिए तैयार है करीना, तब्बू, कृति की तिगड़ी, टीजर हुआ रिलीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।