Jaya Bachchan ने छीन ली थी मौसमी चटर्जी से इतनी बड़ी फिल्म, तीन दिन शूटिंग करने के बाद बाहर हुई थीं एक्ट्रेस
मौसमी चटर्जी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म को जया बच्चन ने छीन ली थी। एक्ट्रेस ने फिल्म के लिए तीन दिन शूटिंग भी कर ली थी। ...और पढ़ें

मौसमी चटर्जी से छिनी थी ये फिल्म। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 70 का दशक था, एक फिल्म थी और दो हीरोइनों के बीच कॉम्पटीशन की खबरें तेजी से सुर्खियां बटोरने लगीं। वजह थी सिर्फ एक फिल्म जिसे और कोई नहीं बल्कि उस वक्त के मशहूर फिल्ममेकर गुलजार (Gulzar) बना रहे थे और यह हीरोइनें जया बच्चन (Jaya Bachchan) और मौसमी चटर्जी (Moushumi Chatterjee) थीं।
70 के दशक में मौसमी चटर्जी और जया बच्चन लीडिंग एक्ट्रेसेस थीं। ऐसे में दोनों के बीच कॉम्पटीशन होना तो तय था। हालांकि, फिल्मी गलियारों में उनकी राइवलरी सबसे ज्यादा चर्चा में रही। एक बार मौसमी ने खुलासा किया था कि जया बच्चन ने उनसे एक बड़ी फिल्म छीन ली थी।
54 साल पुरानी जया बच्चन की हिट फिल्म
यह फिल्म 1972 में आई रोमांटिक ड्रामा 'कोशिश' थी जिसमें संजीव कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में दिवंगत अभिनेता असरानी और ओम शिवपुरी भी अहम भूमिकाओं में थे। इस फिल्म का निर्देशन गुलजार ने लिखी थी। यह उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही थी।
'कोशिश' में थीं मौसमी चटर्जी
मगर शायद ही आपको मालूम हो कि 'कोशिश' में जया बच्चन से पहले मौसमी चटर्जी को कास्ट किया गया था। मौसमी ने फिल्म साइन कर ली थी और उन्होंने तीन दिन शूटिंग भी कर ली थी। एक बार मौसमी ने बताया था कि शूटिंग के दौरान किस तरह हेरा-फेरी चल रही थी। जया बच्चन की सेक्रेटरी आए दिन गुलजार साहब से मिलने आया करती थीं और एक रोज उनके सामने ऐसी शर्त रखी गई कि एक्ट्रेस ने फिल्म से किनारा कर ही दिया।
खबरें और भी
जया बच्चन ने छीनी थी फिल्म?
मौसमी ने साल 2023 में 'लेहरें' को दिए इंटरव्यू में 'कोशिश' छोड़ने के बारे में कहा था-
मैंने तीन दिन तक शूटिंग की और मैं देख सकती थी कि उन तीन दिनों में किस तरह की हेरा-फेरी की जा रही थी। मैं जया बच्चन की सेक्रेटरी को देख सकती थी। वह सुबह से लेकर रात तक ऑफिस में ही रहती थीं और अचानक गुलजार दा जिन्हें मैं 'गीतांजलि' के समय से जानती थी और जो मेरी सास को उर्दू सिखाते थे, उन्होंने मुझसे कहा कि तुम्हें कल से रात में थोड़ी देर तक शूटिंग करनी होगी।
यह भी पढ़ें- जब Amitabh Bachchan ने इस हीरोइन के साथ निकाली थी खुन्नस, इतनी सी बात पर फिल्म से करवा दिया था बाहर?
गुलजार साहब की बातों से दुखा था मौसमी का दिल
मौसमी चटर्जी कुछ समय पहले ही मां बनी थीं, ऐसे में देर रात तक शूटिंग करना उनके लिए मुमकिन नहीं था। जब उन्होंने गुलजार साहब को यह बताया तो उनका जवाब एक्ट्रेस को चुभ गया। इस बारे में मौसमी ने कहा था, "मैं हाल ही में मां बनी थी और बच्चा बहुत छोटा था। मैं सिर्फ एक शिफ्ट में काम कर सकती थी। फिर गुलजार ने मुझसे कहा, 'इस रोल को पाने के लिए कई दूसरी हीरोइनें भी लाइन में थीं।'"
गुलजार साहब की बात सुनकर मौसमी को दुख हुआ और उन्होंने फिल्म छोड़ दी। जैसे ही मौसमी फिल्म से आउट हुईं, जया बच्चन ने उनकी जगह ले ली।
यह भी पढ़ें- मौसमी चटर्जी ने Rajesh Khanna को बताया बिगड़ा साहबजादा, अमिताभ के बारे में कहा- 'मैंने उन्हें चमचों के साथ...'