Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'गंदे-गंदे पैंट पहनकर...', पैपराजी पर भड़कीं Jaya Bachchan, बोलीं- 'किस तरह के कमेंट्स करते हैं'

    Updated: Sun, 30 Nov 2025 04:33 PM (GMT+05:30)

    जया बच्चन (Jaya Bachchan) हमेशा ही पैपराजी के साथ अपने बिहेवियर को लेकर चर्चा में रहती हैं। कई बार उन्हें अपने रूखे बर्ताव के लिए ट्रोल भी किया जाता ह ...और पढ़ें

    पैप्स से इसलिए चिढ़ती हैं जया बच्चन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    पैप्स से इसलिए चिढ़ती हैं जया बच्चन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. पैप्स से इसलिए चिढ़ती हैं जया बच्चन

    2. जया ने खुद को बताया मीडिया का प्रोडक्ट

    3. जया का खुलासा- उनके पिता थे पत्रकार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जया बच्चन (Jaya Bachchan) की पैपराजी से नाराजगी किसी से छुपी नहीं है। वह कई बार पैप्स पर अपना गुस्सा जाहिर कर चुकी हैं। एक हालिया इवेंट में भी जब वह शामिल हुईं तो उन्होंने फोटोज तो क्लिक कराईं, लेकिन साथ ही उनकी क्लास भी लगा दी।

    अब जया बच्चन ने रिवील किया है कि आखिर वह क्यों पैपराजी से चिढ़ती हैं। हालांकि, वह पैपराजी को मीडिया पर्सनैलिटी नहीं समझती हैं। जया ने कहा कि मीडिया के लिए उनके मन में बहुत सम्मान है क्योंकि उनके पिता पत्रकार थे। हालांकि, पैप्स मीडिया से बिल्कुल अलग है।

    क्यों पैपराजी से चिढ़ती हैं जया बच्चन?

    हाल ही में जया बच्चन एक इवेंट में नजर आईं जिन्होंने पैपराजी पर अपने गुस्से का कारण बताया। उन्होंने बताया कि उनका मीडिया और पैपराजी से कैसा रिलेशनशिप है। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं मीडिया का प्रोडक्ट हूं लेकिन पैपराजी के साथ मेरा रिलेशनशिप जीरो है। यह लोग कौन हैं? क्या उन्हें देश के लोगों को रिप्रेजेंट करने के लिए ट्रेन्ड किया गया है। आप उन्हें मीडिया कहते हैं। मैं मीडिया से ताल्लुक रखती हूं। मेरे पिता पत्रकार थे। मेरे मन में ऐसे लोगों के लिए बहुत-बहुत ज्यादा सम्मान है।"

    यह भी पढ़ें- 'मुंह बंद रखो...' Jaya Bachchan ने पैपराजी को लगाई फटकार, कमेंट पास करने से नाराज नजर आईं एक्ट्रेस

     

    पैप्स के कमेंट्स पर जया की नाराजगी

    जया बच्चन ने आगे कहा, "मगर यह जो बाहर ड्रेन पाइप टाइट गंदे-गंदे पैंट पहनकर, हाथ में मोबाइल लेकर, वे सोचते हैं कि आपकी फोटोज खींच सकते हैं और जो मन आता है कहते हैं। वे किस तरह के कमेंट्स पास करते हैं। यह कैसे लोग हैं? कहां से आते हैं? किस तरह का एजुकेशन है? क्या बैकग्राउंड है?"

    यूं तो जया बच्चन के बिहेवियर पर लोग अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं, लेकिन इस बार उनके बयान की तारीफ हो रही है। लोग उनके सेवेज रिप्लाई पर सहमति जता रहे हैं। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Helen की पार्टी में सिंदूर लगाकर गईं Rekha, कभी इसी वजह से जया बच्चन के आंखों में आ गए थे आंसू