Sholay की 'बसंती' बनना चाहती थीं जया बच्चन, Dharmendra को देखते ही सोफा के पीछे छुप गई थीं एक्ट्रेस
Sholay में राधा बनीं जया बच्चन (Jaya Bachchan) चाहती थीं कि वह हेमा मालिनी की जगह खुद बसंती बनें। जानिए इसका कारण... ...और पढ़ें

शोले की बसंती बनना चाहती थीं जया बच्चन। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में एक नाम शोले (Sholay) का भी है। 1975 में आई रमेश सिप्पी की ये एक्शन थ्रिलर आज भी कल्ट बनी हुई है।
शोले की कास्टिंग दमदार थी और डायलॉग्स एवरग्रीन थे। फिल्म में जय-वीरू की यारी अमर हो गई। गब्बर सिंह डकैत के रूप में मशहूर हो गए और बसंती भी हर ओर छा गईं। बसंती का किरदार यूं तो हेमा मालिनी (Hema Malini) ने निभाया था लेकिन इस किरदार को वास्तव में जया बच्चन निभाना चाहती थीं।
शोले की बसंती बनना चाहती थीं जया
शोले में जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने 'विधवा' राधा का किरदार निभाया था। एक बार एक्ट्रेस ने रिवील किया था कि उन्हें वास्तव में बसंती का किरदार निभाना चाहिए था। एक्ट्रेस सालों पहले हेमा मालिनी के साथ करण जौहर के चैट शो में शामिल हुई थीं।
Jaya Bachchan and Amitabh Bachchan in Sholay- X
इस दौरान जया बच्चन ने कहा था, "मुझे बसंती का किरदार निभाना चाहिए था।" इसकी वजह कोई और नहीं, बल्कि वीरू का किरदार निभाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) थे। दरअसल, जया को धर्मेंद्र पर क्रश था और वह उनकी बहुत बड़ी फैन थीं। उन्होंने आगे कहा था, "क्योंकि मुझे धर्मेंद्र बहुत पसंद थे।"
धर्मेंद्र को देख छुप गई थीं जया
जया बच्चन और धर्मेंद्र ने साथ में फिल्म गुड्डी (Guddi) में काम किया था। उन्होंने बताया था कि जब वह पहली बार धर्मेंद्र से मिलीं तो बहुत नर्वस हो गई थीं। उन्होंने कहा था, "जब मुझे पहली बार धर्मेंद्र से मिलवाया गया तो एक सोफा था, मैं वहां गई और उसके पीछे छुप गई। मैं बहुत नर्वस हो गई थी। मुझे समझ नहीं आ रहा था क्या करूं।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 51 साल पुरानी फिल्म के लिए दिखा था Dhurandhar 2 जैसा जबरदस्त क्रेज, 60 महीनों तक थिएटर में चली थी मूवी
Jaya and Dharmendra in Guddi- IMDb
धर्मेंद्र पर था जया को क्रश
जया ने बताया था कि वह बहुत हैंडसम लग रहे थे। उन्हें उस वक्त भी याद था कि एक्टर ने उस दिन क्या पहना था। एक्ट्रेस ने कहा था, "मुझे अभी भी याद है कि उन्होंने क्या पहना था। उन्होंने व्हाइट ड्रेस पहनी थी। उन्होंने व्हाइट पैंट और व्हाइट शर्ट कैरी किया था। वह 'ग्रीक गॉड' जैसे दिख रहे थे।"