विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

83 साल के Jeetendra के गिरने से घबराए फैंस, बेटे तुषार ने बताया कैसी है पिता की हेल्थ

Published: Tue, 11 Nov 2025 02:46 PM (IST)

83 साल के दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र बीते दिनों जरीन खान की प्रेयर मीट अटेंड करने पहुंचे थे, जहां सीढ़ियों से ...और पढ़ें

तुषार कपूर ने दिया जीतेंद्र का हेल्थ अपडेट/ फोटो- Instagram

तुषार कपूर ने दिया जीतेंद्र का हेल्थ अपडेट/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. जीतेंद्र की हेल्थ पर तुषार कपूर ने दिया अपडेट

  2. फैंस को गिरने के बाद सता रही थी 'चिंता'

  3. जरीन खान की प्रेयर मीटिंग में हुई थी घटना

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीता दिन फैंस के लिए काफी भारी था। एक तरफ जहां धर्मेंद्र (Dharmendra) के ब्रीच कैंडी अस्पताल में वेंटिलेटर की खबर को सुनकर फैंस एक्टर के स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ 'धर्मवीर' एक्टर जीतेंद्र का एक ऐसा वीडियो सामने आया था, जिससे फैंस की चिंता बढ़ गई थी। 

10 नवंबर को दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र जायेद खान की मां जरीन खान की प्रेयर मीट को अटेंड करने के लिए पहुंचे थे। जहां 83 साल के अभिनेता जब सीढ़ियों पर चढ़ने लगे तो वह लड़खड़ाकर गिर गए। जिस तरह से वह गिरे, उसे देखकर फैंस की धड़कने एक सेकंड के लिए रुक गई थी। वह जानना चाहते थे कि कहीं उनके प्यारे जीतेंद्र को किसी तरह की चोट तो नहीं लगी। अब उनके बेटे तुषार कपूर ने फैंस को एक्टर के स्वास्थ्य की अपडेट दी है। 

जीतेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर क्या बोले तुषार? 

तुषार कपूर ने बॉम्बे टाइम्स से खास बातचीत करते हुए एक्टर के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने कहा, "वह बिल्कुल ठीक हैं, वह बस एक छोटी सी घटना थी। बस वह बैलेंस बिगड़ने की वजह से गिर गए थे, लेकिन उन्हें किसी भी तरह की चोट नहीं आई है। 

यह भी पढ़ें- काला जादू ने बर्बाद कर दिया था Jeetendra की इस एक्ट्रेस का करियर, मौत के डर से छोड़ दिया था देश

आपको बता दें कि जब जीतेंद्र गिरे थे, तो उस दौरान जरीन खान की प्रेयर मीट में मीडिया और पैपराजी मौजूद थे और एक्टर का गिरना कैमरे में कैप्चर हो गया। हालांकि, जीतेंद्र खुद मुस्कुराकर खड़े हुए और उन्होंने मीडिया को कहा,उम्र के इस पड़ाव पर ऐसा हो जाता है। 

jeetendra falling video  (3)

200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं जीतेंद्र

जीतेंद्र के गिरने वाले पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, "परमात्मा आपको यूं ही स्वस्थ और मुस्कुराता हुआ रखे"। दूसरे यूजर ने लिखा, "वक्त के साथ सबका ये समय आता है, जब वह कमजोर हो जाते हैं, लेकिन इसे कैप्चर नहीं करना चाहिए था"। एक अन्य यूजर ने लिखा, "जीतेंद्र जी आप बहुत हिम्मतवाले हैं, ऐसे ही खुश रहें"। 

jeetendra

आपको बता दें कि जीतेंद्र ने अपने पूरे करियर में तकरीबन 200 के आसपास फिल्में की हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 1959 में फिल्म 'नवरंग' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'गीत गाया पत्थरों ने', 'गुनाहों का देवता' और 'हिम्मतवाला' जैसी फिल्मों में काम किया। 

यह भी पढ़ें- चीखती-चिल्लाती रही हीरोइन...जब एक सीन में बेकाबू होकर जबरदस्ती करने लगा फिल्म का विलेन!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।