यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jerry Lee Lewis Passed Away: 'रॉक एंड रोल' स्टार जेरी ली लेविस का 87 वर्ष की आयु में हुआ निधन, पढ़ें पूरी खबर
Jerry Lee Lewis Passed Away रिबेल रॉक जेरी ली लेविस का अपने घर पर 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह एक फेमस सिंगर थे और 1950 के दशक में काफी सक्रि ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Jerry Lee Lewis Passed Away: रॉक एंड रोल स्टार जेरी ली लेविस का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने ग्रेट बॉल द फायर जैसे गाने गाए थे। वह अपनी आउट्रैजियस स्टाइल और पर्सनल लाइफ के लिए जाने जाते थे। जेरी ली लेविस 1950 के दशक में काफी लोकप्रिय हुए थे।
जेरी ली लेविस एक रॉक रिबेल के तौर पर उभरे थे
जेरी ली लेविस एक रॉक रिबेल के तौर पर उभरे थे और लोगों का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहे थे। वह अपने आप को द किलर की उपाधि देते थे। उनके गाने में वासना भरी होती थी। उनका करियर 1958 में समाप्त हो गया, जब लोगों को इस बात का पता चला कि जेरी ने अपनी 13 साल की कजिन से ही शादी कर ली थी जबकि उनकी पहले से एक पत्नी थी। उनका इंग्लैंड का शो कैंसिल हो गया था और उन्हें रेडियो से ब्लैक लिस्ट कर दिया गया था।
यह भी पढ़ें: Kantara Worldwide Box office Collection: कांतारा की रिकॉर्ड तोड़ कमाई जारी, केजीएफ चैप्टर वन को भी छोड़ा पीछे
जेरी ली लेविस ने 1960 के दशक में अपने आपको दोबारा रिइन्वेंट किया
जेरी ली लेविस ने 1960 के दशक में अपने आपको दोबारा रिइन्वेंट किया लेकिन उन्हें ड्रग्स और शराब की लत लग गई। उन्हें कई कानूनी लड़ाई भी लड़नी पड़ी। उन्होंने मायरा गेल ब्राउन से शादी की थी, जिन्होंने उन पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इसके चलते वह लगभग आत्महत्या करने वाली थी। जेरी का निधन उनके घर पर ही हुआ है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 में सलमान खान के निशाने पर आए सुम्बुल तौकीर और अंकित गुप्ता, देखें वीडियो
जेरी ली लेविस के गाने काफी पसंद किए जाते थे
जेरी ली लेविस के गाने काफी पसंद किए जाते थे। वह सुनने वालों पर अपनी एक अमिट छाप छोड़ने में सफल हो जाते थे। जेरी ली लेविस की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग थी। उनके निधन से फैंस को सदमा लगा है और वे सोशल मीडिया पर दुख प्रकट कर रहे है। जेरी ली लेविस को फैंस नम आंखों से याद कर रहे है।