विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बचपन से गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं Alia Bhatt, राहा कपूर की मम्मी ने अब किया शॉकिंग खुलासा

Published: Mon, 14 Oct 2024 03:57 PM (IST)

एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों फिल्म जिगरा को लेकर चर्चा में हैं। धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी ...और पढ़ें

एक्ट्रेस आलिया भट्ट. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
एक्ट्रेस आलिया भट्ट. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

HighLights

  1. आलिया भट्ट ने किया अपनी बीमारी का खुलासा
  2. आलिया ने बताया बचपन से है उन्हें समस्या
  3. 'जिगरा' है आलिया भट्ट की लेटेस्ट रिलीज मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों फिल्म 'जिगरा' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उन्होंने किसी की लेडी लव का नहीं, बल्कि एक निडर बहन का रोल प्ले किया है, जो अपने भाई को बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देती है। 

'जिगरा' में आलिया की परफॉर्मेंस को लेकर मिक्स रिस्पांस आए हैं। इस बीच फिल्म के प्रमोशन में जुटीं एक्ट्रेस ने खुद को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया है। उन्होंने उस बीमारी का खुलासा किया है, जिससे वह बचपन से जूझ रही हैं।

आलिया भट्ट हैं इस बीमारी से पीड़ित

एक प्राइवेट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में आलिया ने बताया कि उन्हें एडीएचडी (ADHD) बीमारी है। एडीएचडी का मतलब है अटेंशन डेफिसिट/ हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर। आलिया ने बताया कि वह बचपन से इस बीमारी से जूझ रही हैं। जब स्कूल में दोस्तों से बात करती थीं या क्लासरूम में होती थीं, तो बातचीत के बीच में ही उनका ध्यान वहां से हटने लगता था।

आलिया ने कहा कि हाल ही में उन्होंने साइकोलॉजिकल टेस्ट किया, तब उन्हें पता लगा कि उन्हें एडीएचडी बीमारी है। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि जब उन्होंने अपने दोस्तों को इस बारे में बताया, तो उन्होंने कहा कि वह इस बारे में पहले से जानते थे। 

कैमरा और राहा के सामने मिलता है सुकून

'जिगरा' एक्ट्रेस ने कहा कि यह कुछ ऐसा है, जो बचपन से उनके साथ है, लेकिन उन्हें इस बारे में पता कुछ दिन पहले चला है। जब यह पता चला, तब समझ आया कि उन्हें कैमरे के सामने सुकून क्यों मिलता है।

एक्ट्रेस ने कहा, ''मैं उस मोमेंट में सबसे ज्यादा प्रेजेंट होती हूं। मैं जब भी कैमरे के सामने हूं, तब मैं जिस किरदार को निभा रही होती हूं, उस कारण खोई-खोई नहीं रहती हूं। कैमरे के अलावा मुझे सबसे ज्यादा सुकून राहा के साथ होने पर मिलता है। मेरी जिंदगी के ये दो महत्वूर्ण पल हैं, जब मैं सबसे ज्यादा शांत महसूस करती हूं।''

'जिगरा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'जिगरा' फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें, तो 11 अक्टूबर को रिलीज हुई यह मूवी 20 करोड़ तक नहीं कमा पाई है। फिल्म का अभी तक का कुल कलेक्शन 16.64 करोड़ रुपये हुआ है।

यह भी पढ़ें: Karan Johar ने दिव्या खोसला को कहा मूर्ख, जवाब में एक्ट्रेस ने लगाया उन पर बेशर्मी से चोरी करने का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।