विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karan Johar ने दिव्या खोसला को कहा मूर्ख, जवाब में एक्ट्रेस ने लगाया उन पर बेशर्मी से चोरी करने का आरोप

Published: Sun, 13 Oct 2024 02:17 PM (IST)

टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला (Divya Khossla) और करण जौहर के बीच जुबानी जंग शुरू हो ...और पढ़ें

करण जौहर और दिव्या खोसला. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम
करण जौहर और दिव्या खोसला. फोटो क्रेडिट - इंस्टाग्राम

HighLights

  1. करण जौहर और दिव्या खोसला के बीच जुबानी जंग शुरू
  2. कंगना रनौत के बाद दिव्या खोसला ने लगाया आरोप
  3. करण जौहर ने दिव्या खोसला को कहा मूर्ख

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' ने 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म को लेकर फैंस की काफी उम्मीदें थीं, लेकिन कमजोर कहानी ने उनका दिल तोड़ दिया। कम से कम जिगरा फिल्म के कलेक्शन तो यही बयां कर रहे हैं। इस बीच जब से फिल्म रिलीज हुई है, तब से दिव्या खोसला ने आलिया भट्ट और प्रोड्यूसर करण जौहर पर आरोप पर आरोप लगाए हैं।

दिव्या-करण के बीच शुरू हुई जुबानी जंग

हाल ही में दिव्या ने एक थिएटर की फोटो पोस्ट कर आलिया भट्ट पर तंज कसा था। उन्होंने कहा कि जिगरा मूवी के लिए थिएटर पूरी तरह से खाली है। दिव्या ने पोस्ट कर कहा था, 'जिगरा देखने सिटी मॉल पीवीआर गई। थियेटर पूरी तरह खाली था। सभी थियेटर खाली पड़े हैं। आलिया भट्ट में सच में बहुत जिगरा है। खुद ही टिकटें खरीदी और फेक कलेक्शन अनाउंस कर दिया।' 

दिव्या के इतना लिखने के बाद करण जौहर ने फटाक से पोस्ट किया कि चुप्पी मूर्खों को जवाब देती है।

'जिगरा' प्रोड्यूसर के इतना कहने के बाद अब दिव्या खोसला ने एक और पोस्ट से करारा जवाब दिया है। उन्होंने मेकर्स पर जिगरा फिल्म की कहानी को 'सावी' से कॉपी करने का आरोप लगाया है। दिव्या ने एक अन्य पोस्ट शेयर कर लिखा, 'जब आप बेशर्मी से उस चीज को चुराते हैं, जो दूसरों की है, तो आप उस सिचुएशन में चुप ही रह सकते हैं। आपकी खुद की कोई आवाज और रीड़ की हड्डी नहीं होती।'

कंगना रनौत ने भी किया था कटाक्ष

इसके पहले कंगना रनौत ने करण जौहर पर कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा, 'जब आप महिला प्रधान फिल्में बनाते हैं और पक्का करते हैं कि वह न चलें, तो वह नहीं चलतीं।' अब दिव्या खोसला ने मेकर्स पर उनकी फिल्म सावी का कॉन्सेप्ट चुराने का आरोप लगाया है। 

'सावी' फिल्म सावित्री नाम की महिला की कहानी है, जो मर्डर के झूठे आरोप में फंसे अपने पति को बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देती है। कुछ इसी तरह की कहानी जिगरा में दिखाई गई है, लेकिन इसमें आलिया भट्ट और वेदांग रैना को भाई-बहन की तरह दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें: Jigra का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है फेक? Divya Khossla ने आलिया भट्ट पर कसा तंज, करण जौहर ने किया रिएक्ट!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।