Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jigra का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है फेक? Divya Khossla ने आलिया भट्ट पर कसा तंज, करण जौहर ने किया रिएक्ट!

    Updated: Sat, 12 Oct 2024 10:09 PM (IST)

    Alia Bhatt की फिल्म जिगरा (Jigra) रिलीज के बाद से ही चर्चा में है। हाल ही में सुस्त ओपनिंग को लेकर इशारों-इशारों में कंगना रनौत ने आलिया भट्ट पर निशान ...और पढ़ें

    दिव्या खोसला के तंज पर करण जौहर ने दिया जवाब। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    दिव्या खोसला के तंज पर करण जौहर ने दिया जवाब। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 11 अक्टूबर को रिलीज हुई जिगरा
    2. क्या सावी की कॉपी है जिगरा मूवी?
    3. दिव्या खोसला ने जिगरा पर किया पोस्ट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वसन बाला निर्देशित फिल्म जिगरा (Jigra) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। राजी के बाद एक बार फिर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने बड़े पर्दे पर एक्शन अवतार दिखाया है। फिल्म में उनके साथ लीड रोल में वेदांग रैना हैं।

    आलिया भट्ट ने फिल्म में लीड रोल निभाने के साथ-साथ करण जौहर संग मिलकर इसका निर्माण भी किया है। लंबे समय से फिल्म को लेकर चर्चा थी और जब मूवी रिलीज हो गई है तो इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बहुस शुरू हो गई है।

    दिव्या खोसला ने आलिया पर कसा तंज

    जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्या खोसला (Divya Khossla) दशहरा के दिन जिगरा देखने गईं और सिनेमाघर खाली होने पर आलिया भट्ट पर फेक कलेक्शन बताने के लिए तंज कसा है। उन्होंने थिएटर से एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मैं सिटी मॉल पीवी में जिगरा शो के लिए गई थी। थिएटर पूरा खाली थी।"

    दिव्या ने आगे लिखा, "हर जगह के थिएटर्स खाली हैं। आलिया भट्ट में सच में बहुत जिगरा है। खुद ही टिकट्स खरीदे और फेक कलेक्शंस अनाउंस कर दिए। हैरान हूं कि पेड मीडिया चुप क्यों है।" इसके साथ ही दिव्या ने हैशटैग में लिखा, "हमें ऑडियंस को मूर्ख नहीं बनाना चहिए।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Jigra Review: क्या जिगरा के साथ आलिया भट्ट बनेंगी बॉलीवुड की 'एंग्री यंग वुमन'? यहां पढ़ें

    करण जौहर ने किया रिएक्ट

    दिव्या खोसला के इस पोस्ट के बाद करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो अभिनेत्री की ओर इशारा कर रहा है। पोस्ट में जिगरा के निर्माता ने लिखा, "चुप्पी मूर्ख को देने वाली सबसे अच्छी स्पीच होती है।"

    करण जौहर पर दिव्या का पोस्ट

    करण जौहर के पोस्ट के तुरंत बाद दिव्या खोसला ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा, "सच हमेशा मूर्खों को परेशान करता है।" दिव्या और करण के बीच इशारों-इशारों में यह बहस फैंस का ध्यान खींच रही है।

    क्या सावी की कॉपी है जिगरा?

    11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई जिगरा को कई नेटिजंस ने सावी की कॉपी बताया है। दरअसल, सावी में दिव्या खोसला जिस तरह अपने पति को जेल से छुड़ाने की मशक्कत करती हैं, उसी तरह जिगरा में भी आलिया भट्ट भाई वेदांग रैना को जेल से निकालने की जद्दोजहद करती नजर आईं। ऐसे में कई यूजर्स ने जिगरा को सावी का कॉपी बताया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Divya khossla (@divyakhossla)

    जिगरा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    सैकनिल्क के मुताबिक, जिगरा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन करीब 4.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और दूसरे दिन 6 करोड़ शुरुआती कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 11 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। हालांकि, हम इस आंकड़े की पुष्टि नहीं करते हैं।

    यह भी पढ़ें- Jigra Box Office Day 2: दशहरा पर आलिया भट्ट की हुई जीत, छुट्टी पर 'जिगरा' ने जमकर छाप डाले नोट