Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Savi On OTT: थिएटर्स के बाद ओटीटी पर आई दिव्या खोसला की 'सावी', इस प्लेटफॉर्म पर उठाइए थ्रिलर मूवी का मजा

    Updated: Fri, 26 Jul 2024 02:03 PM (IST)

    दिव्या खोसला (Divya Khosla) की मूवी सावी (Savi On OTT) सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर आ गई है। मई में थिएटर्स में रिलीज हुई इस सस्पेंस से भरी फिल्म को दर् ...और पढ़ें

    इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही सावी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही सावी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. मई में थिएटर्स में आई थी सावी मूवी
    2. दिव्या ने हर्षवर्धन संग किया काम
    3. अनिल कपूर का कैमियो है शानदार

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सालों से दिव्या खोसला (Divya Khosla) इंडस्ट्री में अपने अभिनय और निर्देशन के दम पर राज कर रही हैं। भले ही उन्होंने चुनिंदा फिल्मों में काम किया हो, लेकिन उन्होंने खुद को साबित किया है। इसी साल दिव्या की फिल्म 'सावी' (Savi) थिएटर्स में रिलीज हुई थी, जिसमें अभिनेत्री का एक अलग अवतार दिखाई दिया था। वह पहली बार एक्शन मोड में नजर आई थीं।

    अभिनय देव के निर्देशन में बनी फिल्म 'सावी' इसी साल 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में दिव्या खोसला कुमार के साथ पहली बार हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) के साथ जोड़ी जमी थी। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। बॉक्स ऑफिस पर मूवी ज्यादा कमा नहीं पाई थी। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म के खाते में सिर्फ 7 करोड़ आये थे।

    इस ओटीटी पर आई सावी

    अगर आपने 'सावी' को सिनेमाघरों में मिस कर दिया है तो टेंशन लेने की बात नहीं है। सिनेमाघरों में रिलीज के दो महीने बाद फिल्म को ओटीटी पर उतार दिया गया है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हो रही है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने इंस्टाग्राम पर इसका एलान करते हुए लिखा, "जेल से भागने की कहानी सस्पेंस, भावना और दिल से जुड़ी है। इस रोमांचक थ्रिलर में सारी सीमाएं धुंधली हो जाती हैं।"

    यह भी पढ़ें- Hero Heeroine: दिव्या खोसला कुमार की फिल्म 'हीरो हीरोइन' का नया पोस्टर जारी, फैंस हुए एक्साइटेड

    Savi OTT

    क्या है फिल्म की कहानी?

    भूषण कुमार निर्मित फिल्म 'सावी' में नकुल सचदेव (हर्षवर्धन राणे) को अपने बॉस के कत्ल के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया जाता है और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई जाती है। सावी (दिव्या खोसला) अपने पति को जेल से निकालने के लिए सावी शण्यंत्र रचती है। वह पूर्व अपराधी से लेखक बने मिस्‍टर पॉल द्वारा लिखी किताब का इस्तेमाल करके पति को जेल से निकालने की साजिश रचती है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Divya khossla (@divyakhossla)

    मिस्टर पॉल का किरदार अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने निभाया है। उन्होंने फिल्म में जान फूंकने का काम किया है। वहीं, दिव्या खोसला और हर्षवर्धन राणे के अलावा मूवी में हिमांशी चौधरी, रागेश्वरी और अतुल शर्मा जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।

    यह भी पढ़ें- Savi Review: सावित्री बनकर दिव्या खोसला ने दिखाया एक्शन का दम, चौंकाता है अनिल कपूर का किरदार