Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vedaa ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान पत्रकार के सवाल पर John Abraham को आया गुस्सा, बोले - आपने फिल्म देखी?

    Updated: Fri, 02 Aug 2024 10:19 AM (IST)

    बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ फिल्म वेदा में एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। एक्शन से भरपूर इस मूवी को देखने के लिए फैंस काफी एक्सा ...और पढ़ें

    वेदा ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान भड़के जॉन
    वेदा ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान भड़के जॉन

    HighLights

    1. 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
    2. शरवरी वाघ आएंगी नजर
    3. एक्शन-थ्रिलर है जॉन की फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम बहुत जल्द फिल्म 'वेदा' लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म एक्शन और थ्रिलर से भरी हुई है। ‘वेदा’ से जॉन अब्राहम पर्दे पर बतौर हीरो वापसी कर रहे हैं। हालांकि फिल्म को सर्टिफिकेट को लेकर अभी क्लियरेंस नहीं मिला है।

    जॉन अब्राहम को आया गुस्सा

    हाल ही में ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान जॉन अब्राहम से एक जर्नालिस्ट ने ऐसा सवाल पूछ दिया कि एक्टर नाराज हो गए। उनके जवाब में ये बात साफ झलक रही है। दरअसल प्रेम कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार उनसे सवाल करता है कि देखने में आ रहा है लगातार आप एक ही तरीके का रोल कर रहे हैं। ज्यादातर एक्शन तो कुछ नया लेकर आइए ना।

    यह भी पढ़ें: Vedaa Trailer: रक्षक बनकर लौटे John Abraham, एक्शन से भरपूर 'वेदा' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

    जॉन ये सवाल सुनकर भड़क जाते हैं और कहते हैं - आपने फिल्म देखी है? क्या मैं कह सकता हूं कि ये खराब सवाल है और बेवकूफ हो? पहले आप फिल्म देखिए और उसके बाद जज कीजिए। फिर जो भी आप कहेंगे, मैं सुन लूंगा। ये फिल्म अलग है। मेरे हिसाब से तो यह एक बहुत ही इंटेंस परफॉर्मेंस है जो मैंने किया है। बिल्कुल, आपने फिल्म देखी नहीं है। जल्दबाजी में कोई फैसला मत लीजिए।'

    वेदा को बताया इमोशनल फिल्म

    यह पूरा मामला वेदा के ट्रेलर लॉन्च पर सवाल-जवाब सेशन के दौरान हुआ। फिल्म की कास्ट के अन्य सदस्य भी इस दौरान मौजूद थे। इसके बाद गर्म माहौल में पल में हंसी का तड़का लगाते हुए,जॉन ने चुटकी लेते हुए कहा,"लेकिन अगर आप गलत हैं,तो मैं आपको पलट कर अलग कर दूंगा!" इसके बाद उन्होंने वेदा की थीम को और क्लियर करते हुए कहा कि ये सिर्फ एक एक्शन फिल्म ही नहीं बल्कि एक इमोशनल फिल्म भी है। मैं अभी भी जब एडिट पर फिल्म देखता हूं तो इसमें बह जाता हूं। मेरी आंखों से आंसू आने लगते हैं।

    खबरें और भी

    वेदा एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें जॉन और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं। इनके अलावा फिल्म में अभिषेक बनर्जी और आशीष विद्यार्थी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म 15 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होनी है।

    यह भी पढ़ें: 'ये सिर्फ उत्पीड़न है', John Abraham की Vedaa को लेकर पहलाज निहलानी ने CBFC पर उठाये सवाल