विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाह रुख-जॉन अब्राहम आए करीब तो बजा 'भीगे होंठ तेरे' गाना, एक्टर ने कहा- 'सबसे रोमांटिक फिल्म थी'

Published: Fri, 28 Mar 2025 04:17 PM (GMT+05:30)

जॉन अब्राहम और शाह रुख खान ने 2023 में ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान में साथ काम किया था। यूं तो यह ...और पढ़ें

शाह रुख के साथ रोमांटिक मीम वायरल होने पर जॉन का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
शाह रुख के साथ रोमांटिक मीम वायरल होने पर जॉन का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. पठान में खलनायक बने थे जॉन अब्राहम
  2. शाह रुख संग पहली बार जॉन ने की थी फिल्म
  3. सिद्धार्थ आनंद थे फिल्म के निर्देशक

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जब स्पाई थ्रिलर फिल्म पठान (Pathaan) रिलीज हुई थी, तब शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) और जॉन अब्राहम (John Abraham) हीरो-विलेन से ज्यादा अपने मीम्स के लिए ज्यादा सुर्खियों में आए थे। सक्सेस पार्टी में शाह रुख का जॉन को किस करना हो या फिर दोनों के नजदीकी सीन्स के बैकग्राउंड में रोमांटिक गाना लगाना हो, दोनों के मीम्स सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे थे।

द डिप्लोमैट से लाइमलाइट बटोर रहे जॉन अब्राहम ने एक हालिया इंटरव्यू में शाह रुख खान के साथ अपने रोमांटिक मीम्स के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उनके और शाहरुख खान के कुछ नजदीकी सीन्स पर लोगों ने 'भीगे होंठ तेरे' गाना लगा दिया था। ये मीम्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए।

शाह रुख संग रोमांटिक मीम्स पर बोले जॉन अब्राहम

न्यूज 18 के साथ बातचीत में जॉन अब्राहम ने शाह रुख खान के साथ मीम्स पर रिएक्शन देते हुए कहा, "मेरे फोन में कोई सोशल मीडिया नहीं है लेकिन मेरी टीम ने मुझे इन चीजों के बारे में बताया कि वहां (सोशल मीडिया) ऐसा हो रहा है और हां मैंने वो मीम्स भी देखे।"

John Abraham and Shah Rukh Khan - Instagram

शाह रुख के साथ मीम्स में लगाया रोमांटिक गाना

जॉन अब्राहम ने इमरान हाशमी के पॉपुलर रोमांटिक ट्रैक 'भीगे होठ तेरे' वाले मीम्स पर कहा, "एक और सीन है जहां हम एक दूसरे के बहुत करीब आते हैं और उन्होंने बैकग्राउंड में 'भीगे होठ तेरे' बजाया। मैंने इसे देखा और यह अब तक की सबसे रोमांटिक फिल्म लग रही थी। सच कहूं तो शाहरुख के साथ काम करना एक खुशी की बात थी। सेट पर हर दिन एक खुशी थी। मैं चाहता हूं कि ऐसी और भी बड़ी कमर्शियल फिल्में बनें क्योंकि हमें उनकी भी जरूरत है।"

यह भी पढ़ें- पत्नी से ज्यादा इस सुपरस्टार के Kiss को मिस करते हैं John Abraham, बोले- 'आजतक नहीं भूला'

John Abraham - X

पठान का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

जॉन अब्राहम और शाह रुख खान ने 2023 में फिल्म पठान में साथ काम किया था जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। फिल्म में दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में थीं। स्पाई थ्रिलर फिल्म में जॉन ने खलनायक की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में शुमार है जिसने वर्ल्डवाइड 1050 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इन दिनों जॉन द डिप्लोमैट में नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- The Diplomat Collection Day 8: छावा पर भारी पड़ गई जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट', शुक्रवार को कमाई में दी टक्कर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।