Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सहेली को दिल दे बैठी थीं Amber Heard, जॉनी डेप से तलाक के बाद रिलेशनशिप में रहीं एक्ट्रेस

    Updated: Tue, 30 Jun 2026 07:07 PM (GMT+05:30)

    हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस एम्बर हर्ड को लेकर एक बड़ा हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। ...और पढ़ें

    एम्बर हर्ड की गर्लफ्रेंड (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    एम्बर हर्ड की गर्लफ्रेंड (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. चर्चा में हॉलीवुड एक्ट्रेस एम्बर हर्ड

    2. इस एक्ट्रेस संग रहा एम्बर का रिश्ता

    3. जॉनी डेप की एक्स वाइफ हैं एम्बर हर्ड

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड सिनेमा की लोकप्रिय अदाकाराओं के बारे में जब भी जिक्र किया जाएगा तो उसमें एम्बर हर्ड (Amber Heard) का नाम जरूर शामिल होगा। फिल्मी करियर के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर एम्बर का नाम चर्चा में बना रहता है।

    इस बीच खबर आ रही है कि अपने एक्स हसबैंड और हॉलीवुड सुपरस्टार जॉनी डेप (Johnny Depp) से तलाक के बाद लंबे समय तक एम्बर हर्ड अपनी एक सहेली संग रोमांटिक रिलेशनशिप में रही थीं, जो खुद अंग्रेजी सिनेमा की अभिनेत्री है। आइए जानते हैं कि वह कौन हैं-

    एम्बर हर्ड की गर्लफ्रेंड रही ये एक्ट्रेस

    जॉनी डेप से तलाक के बाद एम्बर हर्ड का नाम इस लोगों के साथ जुड़ा। लेकिन उनकी कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। हालांकि, अब एम्बर की गर्लफ्रेंड रहीं कारा डेलेविंगने (Cara Delevingne) ने एक बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि डेप संग तलाक के बाद हर्ड और वह लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहीं। 

    ये भी पढ़ें- 6 साल बाद पर्दे पर वापसी करेंगे Johnny Depp, Day Drinker के फर्स्ट लुक में पहचानना हुआ मुश्किल

    Cara Delevingne Amber Heard

    दरअसल हाल ही में कारा डेलेविंगने ने 'द लुइस थेरॉक्स पॉडकास्ट' के दौरान अपने और एम्बर हर्ड के रिलेशनशिप की आधिकारिक पुष्टि करते हुए कहा है- हां ये सच है कि जॉनी डेप से तलाक के बाद एम्बर हर्ड और मैं एक रोमांटिक रिश्ते मौजूद रहे। काफी समय तक हमारा ये रिश्ता चला।

    खबरें और भी

    Amber Heard girlfriend

    इतना ही नहीं जब डेप संग हर्ड का डिवोर्स ट्रायल चल रहा था, उस वक्त भी मैं हर्ड को डेट कर रही थी। मैं और हर्ड काफी लंबे समय से एक दूसरे की अच्छी सहेली के तौर पर मौजूद रहे, लेकिन धीरे-धीरे हमारा रिश्ता दोस्ती से बढ़कर हो गया। जिसको लेकर डेप को काफी जलन होती थी, जो मेरे हिसाब से बेबुनियाद थी। 

    इस तरह से कारा डेलेविंगने ने एम्बर हर्ड को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है। मालूम हो कि मौजूदा समय में हर्ड एक्टिंग से ब्रेक पर मौजूद हैं और अपने बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं, जबकि डेलेविंगने का एक्टिंग करियर फिलहाल जारी है। 

    इस बिजनेसमैन संग भी जुड़ा हर्ड का नाम

    सिर्फ कारा डेलेविंगने ही नहीं बल्कि जॉनी डेप से अलगाव के बाद एम्बर हर्ड का नाम दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन में से एक एलन मस्क संग भी जुड़ चुका है। कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया था कि जॉनी डेप संग हर्ड के तलाक वजह भी मस्क ही थी। 

    ये भी पढ़ें- Johnny Depp से तलाक के 7 साल बाद फिर प्रेग्नेंट हैं Amber Heard, बिना शादी के बनेंगी मां?