Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Johnny Depp बहुचर्चित एंबर हर्ड मानहानि मुकदमे में मिली रकम से एक मिलियन डॉलर की राशि चैरिटी में करेंगे दान

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 14 Jun 2023 06:19 PM (GMT+05:30)

    Johnny Depp Amber Heard News खबर है कि जॉनी डेप एंबर हर्ड से मिली रकम की राशि में से एक मिलियन डॉलर पांच अलग-अलग जगहों पर चैरिटी करने वाले हैं। इसके म ...और पढ़ें

    Johnny Depp Amber Heard News, Johnny Depp Amber Heard
    Johnny Depp Amber Heard News, Johnny Depp Amber Heard

    नई दिल्ली, जेएनएन। Johnny Depp Amber Heard News: जॉनी डेप और एंबर हर्ड का तलाक का मामला 2022 में काफी चर्चा में था। यह निर्णय अभिनेता के पक्ष में गया था और इसके चलते उनकी भूतपूर्व पत्नी एंबर हर्ड को उन्हें हर्जाने के तौर पर 10 मिलियन डॉलर सेटलमेंट के तौर पर देना पड़ा था।

    जॉनी डेप ने एंबर हर्ड से मिली कितनी राशि दान देने का निर्णय लिया है? 

    अब खबर आई है कि जॉनी डेप ने एंबर हर्ड से मिली इस राशि में से एक मिलियन डॉलर चैरिटी में दान देने का निर्णय लिया है। एक्टर ने उन्हें मिली सेटलमेंट की राशि को दान करने का निर्णय लिया है। 

    जॉनी डेप हर चैरिटी को कितने लाख डॉलर डोनेट करेंगे?

    चैरिटी में अलग-अलग प्रकार के 5 एनजीओ को सिलेक्ट किया गया है। इसमें बीमार बच्चों से लेकर, अच्छे घर बनाने वाले को चुना गया है। जॉनी डेप हर चैरिटी को $2 लाख डोनेट करेंगे। एंटरटेनमेंट टुनाइट की खबर के अनुसार जॉनी ने मेकअप फिल्म नामक एक चैरिटी को चुना है जो कलाकारों, लेखकों को सपोर्ट करती है।  दूसरी चैरिटी द पेंटेड टर्टल लाइफ चेंजिंग फ्री एक्सपीरियंस बीमार बच्चों को देती है। रेड कलर प्रदुषण पर काम करती है।

    जॉनी डेप ने एंबर हर्ड से शादी कब की थी?

    हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप ने लॉस एंजेलिस में एक निजी समारोह में एंबर हर्ड से 2015 में शादी की थी। हालांकि, उनकी पत्नी ने 23 मई 2016 को तलाक का आवेदन कर दिया था। उन्होंने उनके खिलाफ रिस्ट्रेनिंग ऑर्डर भी पास करा लिए। उन्होंने जॉनी डेप पर आरोप लगाया कि वह उनका शारीरिक उत्पीड़न करते हैं और वह कई बार ड्रग्स और अल्कोहल के नशे में भी रहते थे।

    खबरें और भी

    जॉनी डेप ने कितने मिलियन डॉलर का डिफेमेशन केस फाइल किया था?

    जॉनी डेप ने इसके बाद एंबर हर्ड पर मार्च 2019 में 50 मिलियन डॉलर का डिफेमेशन केस फाइल किया था।इसमें जॉनी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उन्हें 10 मिलियन डॉलर हर्जाना दिये जाने का निर्णय ज्यूरी ने लिया था। एंबर हर्ड ने हाल ही में पुष्टि की है कि बस स्पेन चली गई है। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी बेटी के साथ वहां लंबे समय तक रहने वाली है। उनकी वीडियो काफी वायरल हुई थी।