Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jolly LLB 3 में हुई हुमा कुरैशी की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग इश्क फरमाते हुए आएंगी नजर?

    Updated: Mon, 06 May 2024 04:03 PM (IST)

    जॉली एलएलबी 3 इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। फैंस भी एक साथ अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी को देखने के लिए उत्साहित हैं। अब खबर आ रही है क ...और पढ़ें

    जॉली एलएलबी 3 में हुई हुमा कुरैशी की एंट्री (Photo Credit: Instagram)
    जॉली एलएलबी 3 में हुई हुमा कुरैशी की एंट्री (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक साथ फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' में साथ दिखाई देने वाले हैं। उनकी इस मूवी की घोषणा पहले ही हो चुकी है। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों स्टार्स साथ में दिखाई दिए थे। ऐसे में अब उनके फैंस भी इस मूवी का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।

    अब खबर आ रही है कि 'जॉली एलएलबी 3' में एक एक्ट्रेस की भी एंट्री हो गई है और वो कोई और नहीं, बल्कि हुमा कुरैशी हैं। बता दें कि हुमा इसके दूसरे पार्ट का भी हिस्सा रह चुकी हैं और अब उन्होंने तीसरे पार्ट में अक्षय-अरशद को ज्वाइन कर लिया है।

    यह भी पढ़ें: Jolly LLB 3: असली और फर्जी की लड़ाई को कोर्ट में घसीटेंगे अक्षय-अरशद, सौरभ शुक्ला की बढ़ेगी परेशानी?

    'जॉली एलएलबी 3' में हुई 'पुष्पा मिश्रा' की एंट्री

    हुमा कुरैशी ने साल 2017 में रिलीज हुए जॉली एलएलबी के दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार की पत्नी बनकर पुष्पा मिश्रा का किरदार निभाया था। अब पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, वह जॉली एलएलबी 3 के लिए बोर्ड पर आ गई हैं। वह इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान के अजमेर में करने वाली हैं।

    जॉली एलएलबी 3 का आया था प्रोमो वीडियो

    कुछ दिनों पहले दोनों अभिनेता ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें अक्षय और अरशद दोनों वकील की ड्रेस में दिखाई दिए। वीडियो में अरशद को कहते हुए सुना जा सकता है कि जगदीश त्यागी उर्फ जॉली बीए एलएलबी डुप्लिकेट से सावधान। वहीं, वीडियो में अक्षय खुद को असली जॉली के रूप में पेश करते हैं और लास्ट में सौरभ शुक्ला की एक झलक देखने को मिली।

    खबरें और भी

    वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा गया कि अब ओरिजिनल कौन है और डुप्लीकेट कौन है, ये तो नहीं पता, लेकिन यह निश्चित रूप से एक अच्छी सवारी होने वाली है। हमारे साथ बने रहें, जय महाकाल।

    यह भी पढ़ें: Jolly LLb 3: कोर्ट रूम में होगी Akshay Kumar-अरशद वारसी के बीच जबरदस्त टक्कर, फिल्म की शूटिंग को लेकर आया अपडेट