Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jolly LLB 3: 'पुष्पा पांडे' बनकर लौटेंगी हुमा कुरैशी, अक्षय- अरशद के साथ शुरू की 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग

    Updated: Wed, 08 May 2024 11:43 AM (IST)

    अक्षय कुमार और अरशद वारसी की अपकमिंग फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) खबरों में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म की शूटिंग को लेकर अपडेट आई थी। वहीं अब ज ...और पढ़ें

    'पुष्पा पांडे' बनकर लौटेंगी हुमा कुरैशी, (X Image)
    'पुष्पा पांडे' बनकर लौटेंगी हुमा कुरैशी, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जॉली एलएलबी सीजन 3 का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। फिल्म के लीड स्टार अक्षय कुमार और अरशद कुमार ने हाल ही में शूटिंग स्टार्ट होने की अपडेट दी थी। इसके बाद फिल्म में हुमा कुरैशी के शामिल होने की बात सामने आई थी। वहीं, अब एक्ट्रेस ने खुद जॉली एलएलबी 3 में अपनी एंट्री कन्फर्म कर दी है।

    जॉली एलएलबी 2 में अक्षय कुमार के साथ हुमा कुरैशी लीड रोल में नजर आई थीं। फिल्मों में दोनों ने पति- पत्नी का किरदार निभाया था। अब अक्षय और हुमा एक बार फिर जॉली एलएलबी 3 में साथ नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें- Jolly LLb 3: कोर्ट रूम में होगी Akshay Kumar-अरशद वारसी के बीच जबरदस्त टक्कर, फिल्म की शूटिंग को लेकर आया अपडेट

    पुष्पा पांडे बन लौटीं हुमा कुरैशी

    हुमा कुरैशी ने जॉली एलएलबी 2 में पुष्पा पांडे नाम का किरदार अदा किया था। फिल्म की तीसरे पार्ट में भी वो इसी रोल के साथ वापसी कर रही हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म के सेट अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे को- स्टार अक्षय कुमार ने क्लिक किया है। फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने जानकारी दी कि वो जॉली एलएलबी 3 का हिस्सा हैं।

    अक्षय कुमार ने खींची हुमा की तस्वीरें

    हुमा कुरैशी ने पिंक कलर के आउटफिट में अपनी सन किस्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा, "जॉली एलएलबी 3 में पुष्पा पांडे वापस लौट आई है और पिंक कलर में खूबसूरत लग रही है, जिसे अक्षय कुमार ने क्लिक की है... जरुरत जब आप खुश होते हैं।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- संजय दत्त की Munna Bhai 3 के लिए राजकुमार हिरानी के पास हैं तीन स्क्रिप्ट, 'सर्किट' अरशद वारसी ने दी अपडेट

    View this post on Instagram

    A post shared by Huma Qureshi (@iamhumaq)

    अक्षय-अरशद होंगे आमने-सामने

    साल 2013 में जॉली एलएलबी में अरशद वारसी, अमृता राव और सौरभ शुक्ला ने लीड रोल निभाया था। फिल्म का कोर्ट रूम ड्रामा दर्शकों को खूब पसंद आया था। इसके बाद साल 2017 में जॉली एलएलबी 2 आई। जिसमें अक्षय कुमार, हुमा कुरैशी, अन्नू कपूर और सौरभ शुक्ला ने अहम किरदार निभाया था। वहीं, अब जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार और अरशद वारसी लीड रोल में हैं। फिल्म में दोनों एक- दूसरे खिलाफ नजर आएंगे। वहीं, सौरभ शुक्ला एक बार फिर बतौर जज वापसी करेंगे।