यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जब जूही चावला ने गाया Kal Ho Naa Ho सॉन्ग, सुष्मिता सेन सहित ऐसे थे सेलेब्स के रिएक्शन
Juhi Chawla Video हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें जूही चावला का नाम जरूर शामिल होगा। शाह रुख खान के साथ जूही चावला न ...और पढ़ें

HighLights
- जूही चावला ने गाया 'कल हो न हो' टाइटल सॉन्ग
- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जूही का ये वीडियो
- शाह रुख खान का ये गाना हर किसी का फेवरेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Juhi Chawla Kal Ho Naa Ho Video: 90 के दशक में अपनी शानदार अदाकारी से फैंस का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस जूही चावला को भला कौन भूल सकता है। खासकर शाह रुख खान के साथ मिलकर जूही चावला ने एक से एक हिट फिल्मों के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है।
इस बीच सोशल मीडिया पर जूही का एक थ्रोबैक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जूही चावला अपने फेवरेट को स्टार शाह रुख के पॉपुलर सॉन्ग 'कल हो न हो' को गाती हुई नजर आ रही हैं। जूही के इस वीडियो को देखकर सेलेब्स के रिएक्शन देखते बनते हैं।
जूही चावला ने गाया 'कल हो न हो' टाइटल सॉन्ग
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आए दिन कुछ न कुछ नया पुराना वायरल होता रहा है। इस बीच ट्विटर पर हाल ही में एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है, जो बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला का है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जूही चावला एक अवॉर्ड्स फंक्शन के दौरान स्टेज पर खड़े होकर साल 2003 में आई शाह रुख खान की शानदार फिल्म 'कल हो न हो' का टाइटल सॉन्ग गाती हुई दिखाई दे रही हैं।
juhi chawla singing kal ho na ho and sushmita sen's genuine reactions..my favourite video on the internetpic.twitter.com/DKzzFCiV1K
— kp (@earthlykisssed) September 27, 2023
इस दौरान जूही के साथ स्टेज पर फिल्म निर्माता करण जौहर भी नजर आ रहे हैं, जो जूही के सिंगिंग टैलेंट को देखकर काफी हैरान दिख रहे हैं। दूसरी ओर अवॉर्ड शो में मौजूद एक्ट्रेस सुष्मिता सेन भी जूही चावला की मधुर आवाज सुनकर शॉक्ड नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं दिग्गज एक्ट्रेस रेखा की प्रतिक्रिया बता रही है कि जूही चावला का ये गाना उनको काफी पसंद आया है। आलम ये है कि जूही चावला की ये पुराना वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है।
खबरें और भी
शानदार सॉन्ग है 'कल हो न हो'
डायरेक्टर निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी शाह रुख खान की 'कल हो न हो' मूवी हर किसी की फेवरेट मानी जाती है। इस फिल्म की कहानी से लेकर गाने आज भी लोग के बीच चर्चा की विषय बनते हैं। फिल्म का टाइटल सॉन्ग 'कल हो न हो' बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम ने अपनी करिश्माई आवाज में गाया है, जो अब तक फैंस का फेवरेट बना हुआ है। शाह रुख के अलावा प्रीति जिंटा और सैफ अली खान इस मूवी में लीड रोल में मौजूद हैं।