विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑडिशन अच्छा होने के बावजूद लाल सिंह चड्ढा में क्यों नहीं हुई जुनैद की कास्टिंग, Aamir khan थे वजह?

Published: Sun, 22 Sep 2024 07:26 PM (IST)

जुनैद (Junaid) फिल्म महाराज में नजर आए थे जिसमें उनकी काफी ज्यादा तारीफ भी हुई थी। ये उनका ओटीटी डेब्यू ...और पढ़ें

आमिर खान के बेटे ने दिया था लाल सिंह चड्ढा का ऑडिशन
आमिर खान के बेटे ने दिया था लाल सिंह चड्ढा का ऑडिशन

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। बॉलीवुड में नोपोटिज्म किस हद तक है इससे हर कोई वाकिफ है। एक न्यूकमर को इंडस्ट्री में आकर नाम कमाने और रोल पाने में जितनी मेहनत लगती है उतना ही ये काम किसी नेपो किड के लिए सरल होता है। कम से कम उन्हें बाहर से बड़े रोल तो ऑफर होते हैं। इस बात को हाल ही आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने स्वीकार किया है।

जुनैद ने स्वीकार किया कि महाराज में उन्हें रोल इसलिए ऑफर हुआ क्योंकि वो आमिर खान के बेटे हैं। उन्होंने कहा कि शायद अगर उनके पीछे आमिर का नाम नहीं होता तो उनके लिए ये रोल पाना काफी चैलेंजिंग होता।

कैसे मिली महाराज?

एनडीटीवी युवा पर एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए जुनैद ने इंडस्ट्री में अपने संघर्षों पर खुलकर बात की। जुनैद से पूछा गया कि पहला रोल मिलने से पहले उन्हें किस तरह से रिजेक्शन का सामना करना पड़ा? इस पर उन्होंने कहा,“मुझे लगता है कि एक अभिनेता के तौर पर हम अक्सर कई चीजों की टेस्टिंग कर रहे होते हैं। कभी-कभी कुछ हिस्सा आपको मिलता है, कुछ नहीं मिलता। यह सच है कि महाराज के पहले मैंने कुछ ऑडिशन दिये थे लेकिन वो नहीं हुए उस वक्त।

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी की बेटी के साथ रोमांस करेंगे Aamir Khan के बेटे जुनैद, दोनों की नई फिल्म इस दिन हो रही रिलीज

लाल सिंह चड्ढा के लिए दिया था ऑडिशन

इस बीच जुनैद ने बताया कि उन्होंने आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए भी ऑडिशन दिया था। उन्होंने कहा कि पापा (आमिर खान) को मेरा ऑडिशन अच्छा लगा लेकिन फिल्म के बजट की वजह से मुझे कास्ट नहीं किया जा सका। फिल्म उस जगह पर बजटेड थी जहां किसी नए एक्टर को कास्ट नहीं किया जा सकता था।

यह भी पढ़ें: जुनैद खान ने बताया डेब्यू फिल्म Maharaj पर मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का रिएक्शन, कहा- जब पापा मूवी देखते...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।