यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kaalkoot Teaser: अफसर बने विजय वर्मा एसिड अटैकर को पकड़ने का कर रहे हैं प्रयास, तमन्ना भाटिया ने दिया रिएक्शन
Kaalkoot Teaser Tamannaah Bhatia Reaction कालकूट वेब सीरीज का टीजर जारी कर दिया गया है। इसमें अभिनेता विजय वर्मा का अहम भूमिका है। अब इसपर एक्ट्रेस तम ...और पढ़ें

HighLights
- कालकूट वेब सीरीज का टीजर कर दिया गया है जारी
- विजय वर्मा बने पुलिस अफसर
- तमन्ना भाटिया ने भी किया रिएक्ट
नई दिल्ली, जेएनएन। Kaalkoot Teaser Tamannaah Bhatia Reaction: विजय वर्मा की नई वेब सीरीज कालकूट का प्रोमो जारी कर दिया गया है। इसमें वह एक पुलिस अफसर की भूमिका निभा रहे हैं। इसमें वह एक एसिड अटैकर को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, प्रोमो को देखकर पता चलता है कि उनकी शादी की बात भी चल रही हैं। उन्हें कई लड़कियों के रिश्ते आ रहे हैं। अब इसपर उनकी रियल लाइफ गर्लफ्रेंड तमन्ना भाटिया ने भी प्रतिक्रिया दी है।
विजय वर्मा की नई वेब सीरीज का नाम क्या है?
विजय वर्मा की नई वेब सीरीज कालकूट रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके पहले, उनकी दहाड़ रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने सीरियल किलर की भूमिका निभाई थी। इस भूमिका को काफी पसंद किया गया था। अब वह कालकूट में एक पुलिस अफसर की भूमिका निभा रहे हैं और एसिड हमलावर को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। अब से कुछ समय पहले विजय वर्मा ने शो का प्रोमो जारी किया है। वहीं, इसपर उनकी गर्लफ्रेंड तमन्ना भाटिया ने भी प्रतिक्रिया दी है।
तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा की वेब सीरीज के टीजर पर क्या कहा है?
तमन्ना भाटिया ने ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए लिखा है,
"विजय वर्मा का एक और शानदार शो रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं।"
वहीं, उन्होंने इसे कई लोगों को टैग भी किया है। इसके पहले, विजय वर्मा ने ट्रेलर रिलीज करते हुए प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने लिखा था,
"कालकूट का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। शो में दर्शकों को बहुत कुछ देखने मिलेगा। यह 27 जुलाई से जिओ सिनेमा पर स्ट्रीम होगा।"
कालकूट का निर्देशन किसने किया है?
टीजर में विजय वर्मा एक पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिन्हें ड्यूटी ज्वाइन किए हुए मात्र 3 महीने हुए हैं। विजय को मैट्रिमोनियल साइट से शादी के लिए भी प्रस्ताव आ रहे हैं। इस बीच, उनकी मां द्वारा चुनी गई लड़की पर कोई एसिड फेंक देता है। कालकूट का निर्देशन सुमित सक्सेना ने किया है। इसमें श्वेता त्रिपाठी, सीमा बिस्वास, यशपाल शर्मा और गोपाल दत्त की अहम भूमिका है। विजय वर्मा की पोस्ट पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। इसके पहले तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को लस्ट स्टोरी 2 में देखा गया था।