Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tamannaah Bhatia ने 'कावाला' गाने के हुक स्टेप पर डांस कर लूटा फैंस का दिल, वायरल हुआ वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 08 Jul 2023 06:40 PM (IST)

    Tamannaah Bhatia Kaavaalaa Dance Video तमन्ना भाटिया फिल्म एक्ट्रेस है। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है। इसमें उन्हें कावाला गाने प ...और पढ़ें

    Tamannaah Bhatia Kaavaalaa Dance Video, Tamannaah Bhatia
    Tamannaah Bhatia Kaavaalaa Dance Video, Tamannaah Bhatia

    नई दिल्ली, जेएनएन। Tamannaah Bhatia Kaavaalaa Dance Video: वेब सीरीज लस्ट स्टोरी 2 में नजर आई तमन्ना भाटिया ने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें कावाला गाने पर शानदार डांस करते हुए देखा जा सकता है। उनके अलावा इसमें दो और लड़कियां डांस कर रही हैं। इस गाने में उन्होंने भी अच्छा डांस किया हैं। उनका वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है।

    तमन्ना भाटिया ने किस गाने पर शानदार डांस किया है?

    तमन्ना भाटिया के दोनों लड़कियों के साथ सिंक होकर इस गाने पर डांस करती नजर आ रही है। उनकी वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक 6 लाख 35 हजार से दादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, वीडियो पर हजारों कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने उनके डांस की सराहना की है। वहीं, कई लोगों ने कहा है कि उनका यह वाला वीडियो ओरिजिनल से भी ज्यादा अच्छा है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks)

    तमन्ना भाटिया इन दिनों किसे डेट कर रही हैं?

    गौरतलब है कि तमन्ना भाटिया इन दिनों अपने अफेयर को लेकर खबरों में है। खबर है कि वह इन दोनों फिल्म अभिनेता विजय वर्मा को डेट कर रही हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। दोनों भी लस्ट स्टोरी 2 में नजर आ रहे हैं। उनकी वेब सीरीज को भी काफी पसंद किया जा रहा है। इस बीच, तमन्ना भाटिया ने एक इंटरव्यू में विजय वर्मा पर खुलकर बातचीत की है। उन्होंने कहा है कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं और दोनों की बॉन्डिंग एक-दूसरे के साथ काफी अच्छी है।

    लस्ट स्टोरी 2 में किनकी अहम भूमिका है?

    तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के अलावा लस्ट स्टोरी 2 में और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका है। इनमें काजोल और कुमुद मिश्रा भी शामिल है। तमन्ना भाटिया बाहुबली में भी नजर आ चुकी है। इस फिल्म के माध्यम से उन्होंने काफी नाम कमाया है। वह कई हिंदी फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यवसाय करती है।

    खबरें और भी