Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kabir Bedi Birthday: 'जेम्स बॉन्ड' से पंगा लेने वाले इकलौते भारतीय एक्टर, इस इटैलियन टीवी शो से मचाई थी धूम

    Updated: Tue, 16 Jan 2024 03:12 PM (IST)

    Kabir Bedi Birthday कबीर बेदी ने इंटरनेशनल सिनेमा में काफी काम किया है। बॉलीवुड में उनकी सबसे बड़ी पहचान राकेश रोशन की फिल्म खून भरी मांग बनी जिसमें उ ...और पढ़ें

    Kabir Bedi's Italian Show Sandokan. Photo- Instagram/Kabir Bedi
    Kabir Bedi's Italian Show Sandokan. Photo- Instagram/Kabir Bedi

    HighLights

    1. कबीर बेदी 16 जनवरी को 78वां जन्मदिन मना रहे हैं
    2. कबीर बेदी ने इटैलियन मिनी सीरीज सैंडोकन से लोकप्रियता बटोरी
    3. कबीर बेदी जेम्स बॉन्ड की फिल्म ऑक्टोपुसी में भी नजर आये थे

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से ना केवल भारतीय सिनेमा में अपना लोहा मनवाया है, बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है। शबाना आजमी, ओम पुरी, अमरीश पुरी से लेकर प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण तक, विदेशी फिल्मों में मौजूदगी दर्ज करवाते रहे हैं, मगर जैसी लोकप्रियता कबीर बेदी ने हासिल की, वो दुर्लभ है। 

    टॉल और हैंडसम कबीर ने उस दौर में अंग्रेजी सिनेमा में अपनी धाक जमाई, जब बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, विनोद खन्ना जैसे सितारों की तूती बोलती थी।

    कबीर बेदी ने सत्तर और अस्सी के दौर में कई हॉलीवुड और यूरोपियन फिल्मों और शोज में काम किया। 16 जनवरी को उम्र का 78वां पड़ाव छूने वाले कबीर बेदी की कुछ बेहतरीन इंटरनेशनल फिल्में और सीरीज। 

    यह भी पढ़ें: Kuchhe Dhaage 50 years- कहां गायब हैं 'कच्चे धागे' के लीड स्टार्स? 50 साल में बदल गया इन सितारों का पूरा लुक

    View this post on Instagram

    A post shared by Kabir Bedi (@ikabirbedi)

    सैंडोकन

    1976 में आई इटैलियन मिनी सीरीज सैंडोकन में कबीर बेदी ने इंडियन पाइरेट का किरदार निभाया था, जिसने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहद लोकप्रिय बना दिया। यह सीरीज एमिलियो सलगारी के नॉवल पर आधारित थी। इटली से कबीर का खास रिश्ता रहा और पिछले महीने उन्हें द ऑर्डर ऑफ मेरिट से सम्मानित किया गया।

    द रिटर्न ऑफ सैंडोकन

    बीस साल बाद 1996 में सैंडोकन का सीक्वल द रिटर्न ऑफ सैंडोकन रिलीज किया गया। इसका निर्माण जर्मनी और इटली द्वारा किया गया था। इस सीरीज में कबीर ने अपने टाइटल रोल को जारी रखा था।

    द बोल्ड एंड ब्यूटीफुल

    द बोल्ड एंड ब्यूटीफुल बेहद लोकप्रिय शो रहा है, जिसे दुनियाभर में लोग जानते हैं। यह सबसे ज्यादा देखे गये शोज में शामिल है। कबीर बेदी ने इस शो में एक साल तक अभिनय किया था। उन्होंने प्रिंस उमर का रोल निभाया था।

    खबरें और भी

    ऑक्टोपुसी

    कबीर बेदी जेम्स बॉन्ड सीरीज की 13वीं फिल्म ऑक्टोपुसी में भी नजर आ चुके हैं। 1983 में आई इस फिल्म में उन्होंने गोविंदा नाम के एक सिख बॉडीगार्ड का किरदार निभाया था, जो मुख्य विलेन का सहयोगी होता है। इसमें रोजर मूर जेम्स बॉन्ड बने थे। फिल्म की शूटिंग उदयपुर में भी हुई थी। फिल्म में उदयपुर की कई चर्चित इमारतें दिखाई गई थीं। 

    कबीर बेदी ने डायनेस्टी, जनरल हॉस्पिटल, नाइट राइडर्स और ऑन विंग्स ऑफ ईगल्स शोज में भी काम किया है।

    कबीर बेदी की पर्सनल लाइफ

    कबीर बेदी ने चार शादियां की थीं। पहली शादी 1969 में प्रोतिमा बेदी के साथ हुई थी। इस शादी से उनकी बेटी पूजा बेदी और बेटे सिद्धार्थ बेदी हुए। इसके बाद उन्होंने ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसान हम्फ्रेस से शादी की। सुजैन के साथ भी उनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाई।

    यह भी पढ़ें: Ashish Vidyarthi से लेकर कबीर बेदी तक, ढलती उम्र में इन सितारों ने की शादी

    1990 के दशक में, कबीर बेदी ने निक्की बेदी से शादी की, जो एक टेलीविजन और रेडियो प्रेजेंटर थीं। साल 2005 में उनका तलाक हो गया। 2016 में उन्होंने परवीन दुसांज के साथ चौथी शादी की। दोनों के बीच 30 साल का फासला है।