37 साल पुराना भोजपुरी गाना बना था Salman Khan के करियर का सबसे बड़ा सॉन्ग , 56 रुपये में बनकर हुआ था तैयार
Salman Khan के करियर का यह लव सॉन्ग बिहार की मशहूर सिंगर की आवाज में आज भी कल्ट बना हुआ है। ...और पढ़ें
-1781606990582_m.webp)
भोजपुरी गाना बना सलमान खान के करियर का कल्ट लव सॉन्ग
HighLights
भोजपुरी गाना बना सलमान खान के करियर का कल्ट लव सॉन्ग
आज भी आइकॉनिक बना हुआ है ये गाना
शारदा सिन्हा की आवाज में बना बॉलीवुड का लव एंथम!
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा ने लोकगीतों के साथ-साथ फिल्मों में भी कई यादगार और सदाबहार गीत दिए हैं। एक ऐसा ही गीत उन्होंने सलमान खान की फिल्म में भी दिया जो उनके करियर का कल्ट लव सॉन्ग बन गया।
37 साल बाद भी बना हुआ है कल्ट
खास बात यह है कि यह गाना सलमान खान (Salman Khan) की डेब्यू फिल्म मैंने प्यार किया के लिए बनाया गया था और दिलचस्प पहलू ये है कि शारदा सिन्हा ने भी इसी फिल्म से बॉलीवुड में अपना संगीत डेब्यू किया था। भले ही यह गाना 37 साल पहले बना हो लेकिन यह आज भी बॉलीवुड के कल्ट लव सॉन्ग में से एक बना हुआ है।
-1781607076945.jpg)
यह भी पढ़ें- 'चाय' ने बना दिया 26 साल पुराना Cult Song, 10 सिंगर्स को रिजेक्ट करने के बाद Anu Malik ने दी थी आवाज
सलमान खान के करियर का कल्ट सॉन्ग
इस कल्ट लव सॉन्ग में भोजपुरी के लिरिक्स सीधा दिल को छूते हैं और शारदा सिन्हा की आवाज इसे सुरमय बनाती है। गाने के लिरिक्स फिल्म की कहानी पर एकदम फिट बैठते हैं और इसे फिल्म के हीरो हीरोइन सलमान खान और शारदा सिन्हा पर फिल्माए गए हैं। यह गाना है- कहे तोसे सजना (Kahe Toh Se Sajna)।
-1781607091465.jpg)
शारदा सिन्हा को मिली थी 56 रुपये फीस
1989 में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म मैंने प्यार किया (Maine Pyar Kiya) को 1 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 45 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। डेब्यू फिल्म के लिए सलमान खान को 30,000 रुपये दिए गये थे। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) को यह कल्ट गाना बनाने के लिए सिर्फ 56 रुपये की फीस मिली थी।
खबरें और भी
हालांकि शारदा सिन्हा कुछ ही फिल्मों में काम करने के बाद लोक गीतों की ओर रूख कर लिया था। उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर का मशहूर गाना तार बिजली से पतले हमारे पिया भी गाया था।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: सलमान के शो में धमाल मचाएंगे ये सितारे, मस्ती और ड्रामा का भरपूर डोज; Ex-Contestant भी होंगे हिस्सा?