Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'चाय' ने बना दिया 26 साल पुराना Cult Song, 10 सिंगर्स को रिजेक्ट करने के बाद Anu Malik ने दी थी आवाज

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 05:28 PM (IST)

    26 साल पहले एक सुपरहिट गाने को 10 सिंगर्स ने आवाज देने की कोशिश की, लेकिन कोई भी इस गाने को नहीं गा पाया था। ...और पढ़ें

    इस गाने को 10 सिंगर्स भी नहीं गा पाए थे। फोटो क्रेडिट- एक्स

    इस गाने को 10 सिंगर्स भी नहीं गा पाए थे। फोटो क्रेडिट- एक्स

    HighLights

    1. 5 मिनट में बन गया था ये सुपरहिट गाना

    2. 10 सिंगर्स भी नहीं गा पाए थे गाना

    3. अनु मलिक की आवाज ने मचाई थी धूम

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनु मलिक(Anu Malik) सिर्फ गायक नहीं, बल्कि म्यूजिक कंपोजर और स्कोर कंपोजर भी हैं। उन्होंने कई सिंगर्स को फर्श से अर्श पर पहुंचाया और खुद भी म्यूजिक इंडस्ट्री को सुपरहिट गानों से नवाजा। वह गाना बनाते हुए ही समझ जाते थे कि किसकी आवाज इस गाने पर फिट बैठेगी।

    अनु मलिक के कई गाने ऐसे थे, जिसे कई सिंगर्स ने गाने की भी कोशिश की लेकिन नाकाम रहे और फिर अनु ने उस गीत को आवाज दी और वह कल्ट बन गए। 26 साल पुराना एक ऐसा ही गीत आया था जिसे एक-दो नहीं बल्कि 10-10 सिंगर्स ने गाने की कोशिश की थी, लेकिन कोई भी उस गाने को गा नहीं पा रहा था। तब अनु मलिक ने ऐसा कमाल किया कि आज भी चाय देखने के बाद जहन में वही गाना आ जाता है।

    26 साल पुराना गाना 5 मिनट में बना

    यह गाना 2000 में रिलीज हुई सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'हर दिल जो प्यार करेगा' का है। फिल्म के साथ-साथ इसके सारे गाने भी हिट रहे थे। इसमें एक गाना सबसे ज्यादा पसंद किया गया जो 26 साल बाद भी कल्ट है। इस गाने को मात्र 5 मिनट में ही बना दिया गया था। गाना है 'एक गरम चाय की प्याली हो' (Ek Garam Chai Ki Pyali Ho) है।

    salman khan song

    चाय से बन गया था गाना

    जिस तरह गाने का टाइटल है, इसके बनने के पीछे का किस्सा भी 'चाय' से ही जुड़ा है। शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में खुद सिंगर-कंपोजर ने खुलासा किया था कि इस गाने को उन्होंने मात्र 5 मिनट में बना लिया था। उन्होंने बताया था, "मेरी पत्नी कप में रखी चाय को घुमा (चम्मच) रही थी तो वह आवाज मुझे मेलोडिक लगा। फिर मैंने आंख खोली। आंख खुलते ही मैंने बोला- एक गरम चाय की प्याली हो, कोई उसको पिलाने वाली हो।"

    खबरें और भी

    अनु मलिक ने गाड़ी में तैयार किया था गाना

    अनु मलिक ने बताया कि फिर वह अपनी गाड़ी में बैठे और उन्होंने यह गीत गाना शुरू कर दिया। उन्होंने गाड़ी में बैठे-बैठे सिर्फ चार लाइन का गाना लिखा- एक गरम चाय की प्याली हो, कोई मुझको पिलाने वाली है। चाहे गोरी हो या काली हो, सीने से लगाने वाली हो। इसके बाद उन्होंने यह गाना साजिद (नाडियाडवाला) को सुनाया और फिर यह गाना रिकॉर्ड हुआ।

    यह भी पढ़ें- 11 पेज लिरिक्स, 9 मिनट का गाना... बेटे के लिए तड़पती मां पर बने Border के इस गीत ने रचा था इतिहास

     

    10 सिंगर्स भी नहीं गा पाए थे गाना

    इस गीत को बनाने में भी बड़ी मुश्किल थी। गीत की बाकी की लिरिक्स समीर अंजान ने लिखी थी और इसे गाने के लिए पहले एक-एक करके 10 सिंगर्स आए लेकिन जब कोई गाना नहीं गा पाया, तब साजिद नाडियाडवाला ने कहा कि अनु मलिक को ही यह सॉन्ग गाना चाहिए। आज यह गाना कल्ट क्लासिक सॉन्ग्स में से एक है।

    यह भी पढ़ें- 1 गाना, 3 कनेक्शन... Kishore Kumar के गाने से इंस्पायर्ड है शाह रुख खान का ये हिट ट्रैक, आपका भी होगा फेवरेट!