यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kajal Aggarwal Kalaripayattu Video: कलारीपयट्टू सीख चुकी काजल अग्रवाल ने जमकर की तलवारबाजी, देखें वायरल वीडियो
Kajal Aggarwal Kalaripayattu Video काजल अग्रवाल ने एक वीडियो शेयर किया हैl इसमें उन्हें कलारीपयट्टू का अभ्यास करते हुए देखा जा सकता हैl इसके साथ उन्हो ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएनl Kajal Aggarwal Kalaripayattu Video: काजल अग्रवाल ने एक वीडियो शेयर किया हैl इसमें उन्हें कलारीपयट्टू पर हाथ आजमाते हुए देखा जा सकता हैl वीडियो में उन्हें जिम में ट्रेनर के साथ कलारीपयट्टू मार्शल आर्ट से जुड़ी तकनीक सीखते हुए देखा जा सकता हैl पहले वह जिम में अपने बॉडी स्ट्रेच करती हैl इसके बाद वह दंड प्रहार का अभ्यास करती हैं फिर वह तलवार और ढाल से लड़ाई करती नजर आ रही हैl
काजल अग्रवाल ने लिखा है, 'कलारीपयट्टू गोरिल्ला वॉरफेयर में उपयोग किया जाता है'
काजल अग्रवाल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'कलारीपयट्टू भारतीय मार्शल आर्ट का एक बहुत पुराना फॉर्म हैl यह युद्ध के लिए किया जाने वाला अभ्यास हैl इस फॉर्म के कारण शाओलिन, कुंग फू, कराटे, ताइक्वांडो जैसे फॉर्म बने हैंl कलारीपयट्टू गोरिल्ला वॉरफेयर में उपयोग किया जाता हैl यह एक खूबसूरत अभ्यास है, जिसके चलते लोगों को शारीरिक और मानसिक तौर पर शक्ति मिलती हैl मैं इसे पिछले 3 वर्षों से सीख रही हूंl इसे सीखने के लिए मुझे धैर्य रखना पड़ाl इसके लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करती हूंl' उन्होंने इसे कई लोगों को टैग भी किया हैl
यह भी पढ़ें: Shehnaaz Gill ने दिलजीत दोसांझ के गाने 'जिंद माही' पर किया खूबसूरत डांस, दिखाई कातिलाना अदाएं, देखें वीडियो
काजल अग्रवाल की वीडियो पर फैंस ने काजल ऑन फायर जैसे कमेंट किए हैं
काजल अग्रवाल ने वीडियो 17 मिनट पहले शेयर किया है, जिसे 12000 से ज्यादा लाइक्स मिले हैंl वहीं इस पर 173 कमेंट किए गए हैंl कई लोगों ने वीडियो पर है काजू ऑन फायर, बेबी, काजल ऑन फायर जैसे कमेंट किए हैंl
काजल अग्रवाल ने गौतम किचलू से शादी कर ली है
काजल अग्रवाल ने गौतम किचलू से शादी कर ली हैl उन्हें हाल ही में एक बेटी भी हुई हैl काजल अग्रवाल ने बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती हैंl काजल अग्रवाल की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती हैl