Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kajol ने पति अजय देवगन को छोड़ इस शख्स के साथ लंदन में एन्जॉय की डिनर डेट, फोटोज हुईं वायरल

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 08 Jul 2023 03:10 PM (GMT+05:30)

    Kajol Dinner Date Photos बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर की हैं जिसमें वह अपने बेस्ट फ्रेंड मनीष मल्होत्रा के साथ डिनर डेट ए ...और पढ़ें

    Kajol enjoyed dinner date with Manish Malhotra in London. photo-Instagram
    Kajol enjoyed dinner date with Manish Malhotra in London. photo-Instagram

    HighLights

    1. लंदन में डिनर डेट पर गईं काजोल
    2. काजोल के डिनर डेट की फोटोज वायरल
    3. बेस्टी के साथ काजोल ने लंदन में बिताया क्वालिटी टाइम

     नई दिल्ली, जेएनएन। Kajol Dinner Date Photos: 90 के दशक की सबसे चहेती एक्ट्रेसेस में से एक काजोल भले ही अब इंडस्ट्री में कम एक्टिव रहती हैं, लेकिन फैंस के बीच उनका चार्म आज भी पहले की तरह बरकरार है। इन दिनों एक्ट्रेस लंदन में हैं। काजोल ने लंदन में अपने डिनर डेट की तस्वीर शेयर की है।

    काजोल दिग्गज फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) की बेस्ट फ्रेंड हैं। दोनों को अक्सर साथ में पार्टी करते हुए देखा जाता है। हाल ही में, काजोल और मनीष लंदन में डिनर डेट एन्जॉय करते हुए दिखे।

    काजोल की डिनर डेट की तस्वीरें

    मनीष मल्होत्रा द्वारा शेयर की गई फोटो को काजोल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर की है। काजोल ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'हमारी साथ में ये तस्वीरें मुझे पसंद हैं।' मनीष ने काजोल की एक और तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस को केक खाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान वह कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। मनीष ने इस फोटो के साथ लिखा, 'डिनर और डेजेर्ट डेट।'

    कृति सेनन की पहली निर्मित फिल्म में दिखेंगी काजोल

    वेब सीरीज के अलावा काजोल के पास एक फिल्म भी है। वह कृति सेनन (Kriti Sanon) की पहली निर्मित फिल्म में नजर आएंगी। कृति ने कुछ समय पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर अपनी अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। कृति की प्रोड्यूस की हुई फिल्म का नाम 'दो पत्ती' है, जिसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। कृति और काजोल पहले भी स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। उन्हें 'दिलवाले' में देखा गया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kriti (@kritisanon)

    काजोल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

    फिल्मों की दुनिया में धमाल मचाने वाली काजोल अब ओटीटी स्पेस में भी कमाल कर रही हैं। हाल ही में, उनकी वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' (Lust Stories 2) रिलीज हुई, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। साथ ही उनकी मच अवेटेड वेब सीरीज 'द ट्रायल' (The Trial) भी कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। ये सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 14 जुलाई से स्ट्रीम होगी। इसमें काजोल वकील के रूप में नजर आएंगी।

    खबरें और भी