Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kajol Video: स्टेज से नीचे गिरीं काजोल, दुर्गा पूजा पंडाल में बड़े हादसे से बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 05:41 PM (GMT+05:30)

    Kajol Latest Video बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस के बारे में चर्चा की जए तो उसमें काजोल का नाम जरूर शामिल होगा। अपनी कमाल की एक्टिंग के लिए काजोल का नाम का ...और पढ़ें

    काजोल हुईं हादसे का शिकार (Photo Credit-Instagram)
    काजोल हुईं हादसे का शिकार (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. चोटिल होने से बचीं काजोल
    2. मोबाइल चलाते वक्त स्टेज से नीचे गिरीं एक्ट्रेस
    3. वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक की टॉप अदाकाराओं के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें काजोल का नाम जरूर शामिल होगा। आए दिन सुपरस्टार अजय देवगन की पत्नी और एक्ट्रेस काजोल किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बनती रहती हैं।

    मौजूदा समय में दुर्गा पूजा को अटेंड करने की वजह से काजोल (Kajol) सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर काजोल का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है,जिसमें एक्ट्रेस दुर्गा पूजा पंडाल की स्टेज से नीचे गिरते दिख रही हैं।

    चोटिल होने से बचीं काजोल

    इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि काजोल एक दुर्गा पूजा पंडाल में नजर आ रही हैं। पिंक साड़ी और हाथ में मोबाइल लिए काजोल स्टेज पर कुछ कदम चलती हुईं दिखाई दे रही हैं।

    लेकिन इस बीच वह कुछ देर के लिए रुक कर अपने फोन में कुछ देखने लगती हैं और आगे की ओर बढ़ती हैं। इतने में ही एक्ट्रेस का संतुलन बिगड़ता है और बुरी तरह से स्टेज से नीचे गिर जाती हैं और फोन भी उनके हाथ से छूट जाता है। मौके पर मौजूद अन्य लोग लड़खड़ती हुई काजोल को संभाल लेते हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    हालांकि इस हादसे में काजोल को किसी भी तरह की कोई चोट लगती हुई नजर नहीं आ रही है। लेकिन अदाकारी की मोबइल चलाने की लापरवाही के वजह से वह गंभीर रूप से घायल होने से बाल-बाल बच गई हैं। सोशल मीडिया पर काजोल का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

    बेटे के साथ दुर्गा पूजा देखने पहुंचे काजोल

    हर साल देखा गया है कि काजोल दुर्गा पूजा के इस फेस्टिव सीजन में मायानगरी के तमाम पूजा पंडाल में स्पॉट की जाती हैं। लेकिन इस बार की खास बात ये है कि काजोल अपने इकलौते बेटे युग के साथ माता का आशीर्वाद लेने पहुंची है। एक अन्य वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि काजोल के साथ उनके लाड़ले युग भी नजर आ रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- Kajol Video: दुर्गा पूजा पंडाल पहुंच काजोल ने लिया मां का आशीर्वाद, फैंस को पसंद आया एक्ट्रेस का लुक