Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kajol Video: दुर्गा पूजा पंडाल पहुंच काजोल ने लिया मां का आशीर्वाद, फैंस को पसंद आया एक्ट्रेस का लुक

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 10:11 AM (GMT+05:30)

    Kajol Durga Puja Pandal Video सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काजोल के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में वह दुर्गा पूजा पंडाल पहुंच कर मां का आशीर्वाद ...और पढ़ें

    काजोल ने लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद (Photo Credit: Instagram)
    काजोल ने लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. काजोल पहुंची दुर्गा पूजा पंडाल
    2. पंडाल पहुंच मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद
    3. साड़ी में खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों हर जगह धूम धाम से नवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। आमजन से लेकर बड़े-बड़े सेलेब्स तक मां दुर्गा की भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही कई बार बॉलीवुड सेलेब्स भी आम लोगों की तरह दुर्गा पूजा पंडाल में मां का आशीर्वाद लेते हुए नजर आते हैं।

    'कुछ कुछ होता है' एक्ट्रेस काजोल भी हर साल नवरात्रि के दिनों में दुर्गा पूजा समारोह में परिवार के साथ पहुंच कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लेती हैं। इस बार भी एक्ट्रेस पंडाल पहुंची और मां का आशीर्वाद लिया।

    यह भी पढ़ें: Kajol ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के 28 साल पूरे होने का मनाया जश्न, बनीं DDLJ की सिमरन; देखें Video

    साड़ी में खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस

    सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काजोल के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा की मूर्ति के सामने जाकर बैठती हुई दिखाई दे रही हैं। वहां पर पहले से कई अन्य महिलाएं भी बैठी होती है, तभी काजोल भी उनके बीच जाकर बैठ जाती हैं। इसके साथ ही काजोल कई अन्य वीडियो में लोगों के साथ फोटो क्लिक करवाते हुए और मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

    दुर्गा पूजा के इस खास मौके पर एक्ट्रेस येलो कलर साड़ी पहने हुए नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपना लुक पूरा करने के लिए बालों में बन बनाया और डार्क लिपस्टिक के साथ मिनिमल मेकअप किया। काजोल का यह एथनिक लुक उनके फैंस को भी काफी पसंद आया।

    फैंस ने की काजोल की तारीफ

    सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की वीडियो देखने के बाद उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा 'वाह, अच्छी लग रही हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा 'साड़ी में बहुत प्यारी लग रही हैं'। इसके साथ ही कई अन्य लोगों ने भी उनके लुक की तारीफ की।

    खबरें और भी

    बता दें कि काजोल ने 'कुछ कुछ होता है' के 25 साल पूरे करने के बाद, बीते दिनों फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के 28 साल पूरे होने का भी जश्न मनाया है। काजोल ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फिल्म में काम करने के अपने समय को याद किया और फैंस का आभार व्यक्त किया।

    यह भी पढ़ें: Kajol से लेकर दीपिका पादुकोण तक, बॉलीवुड को मिलने वाली हैं कई 'लेडी सिंघम', पढ़ें पूरी लिस्ट