Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kajol के बिंदास बोल, कहा- मैंने कभी इस बात की चिंता नहीं की कि लोग क्या कहेंगे

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 16 Jul 2023 12:45 AM (IST)

    Kajol On Log kya Kahenge Mentality काजोल ने लोग क्या कहेंगे मेंटालिटी पर अपना मत रखा है। उन्होंने यह भी कहा है कि उनके परिवार में खासकर मां के परिवार ...और पढ़ें

    Kajol On Log kya Kahenge Mentality, Kajol news
    Kajol On Log kya Kahenge Mentality, Kajol news

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kajol On Log kya Kahenge Mentality: काजोल न केवल एक अच्छी एक्ट्रेस हैं, बल्कि वह एक रोल मॉडल भी हैं। उनके विचार महिलाओं को अधिक प्रभावित करते हैं। उनका करियर तीन दशकों से भी अधिक लंबा रहा है। वह एक जिद्दी पर्सनालिटी के रूप में जानी जाती हैं। जो अपनी शर्तों पर जीवन जीती है।

    काजोल ने 'लोग क्या कहेंगे' मेंटालिटी पर क्या कहा है?

    अब काजोल ने एएनआई को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने बताया है कि कैसे उनकी मां के परिवार से मिले संस्कारों ने उन्हें एक मजबूत इंसान बनने में सहायता की है। इस बारे में बताते हुए एक्ट्रेस कहती है,

    "मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी 'लोग क्या कहेंगे' पर ध्यान नहीं दिया है। मेरी परवरिश एक दमदार मां ने की है। मेरी मां समाज के बारे में जरा भी परवाह नहीं करती थी। दरअसल, मेरी मां का परिवार काफी मजबूत था। मेरी परनानी से लेकर मेरी नानी और मेरी मां ने हर किसी ने हमेशा अच्छा व्यवहार किया है और मुझे उदाहरण देकर सिखाया है कि कैसे कोई और मायने नहीं रखता और आपकी जिंदगी आपकी ही जिम्मेदारी है और उस पर किसी और की राय कोई खास मायने नहीं रखती।"

    काजोल ने अपनी जिंदगी पर क्या कहा है?

    काजोल ने यह भी कहा कि वह अपनी जिंदगी की डोर किसी और को सौंपने में विश्वास नहीं रखतीं। वह कहती है,

    "सबसे पहले, अपने जीवन की जिम्मेदारी लें... आपको अपने काम खुद करने है। आप समाज से मत चलिए। अंत में, समाज को वहीं स्वीकार करना होगा जो आप अपने लिए बनाते हैं और यही मेरी परनानी ने भी कहा था।"

    काजोल ने आगे कहा,

    "नानी ने अपना जीवन जिया। दोनों की जिंदगी और दुनिया को लेकर अलग-अलग राय थी। मेरी मां आज भी अपनी जिंदगी जीती हैं। मैं उनके जैसी जिंदगी जीने की कोशिश कर रही हूं।"

    काजोल का जन्म कब हुआ है?

    काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को हुआ है। वह एक्ट्रेस तनुजा और दिवंगत निर्देशक शोमू मुखर्जी की बेटी है। तनुजा की मां शोभना समर्थ भी एक एक्ट्रेस थीं और उनके पिता कुमारसेन समर्थ निर्माता थे। इस बीच, काम के मोर्चे पर, काजोल जल्द सुपर्ण वर्मा के निर्देशन में बनीं वेब सीरीज द ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा में नजर आएंगी।

    खबरें और भी