Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Salaam Venky में काजोल ने पहले काम करने से कर दिया था इनकार, अब सुनाई पूरी कहानी

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 01 Dec 2022 08:13 PM (IST)

    Kajol On Salaam Venky एक्ट्रेस काजोल जल्द फिल्म सलाम वेंकी में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका है। अब उन्होंन ...और पढ़ें

    Kajol On Salaam Venky: काजोल फिल्म एक्ट्रेस है।
    Kajol On Salaam Venky: काजोल फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kajol On Salaam Venky: काजोल की हाल ही में फिल्म सलाम वेंकी रिलीज हुई है। अब उन्होंने इस बारे में खुलासा किया है कि पहले उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। इस फिल्म में वह एक दिव्यांग बच्चे की मां की भूमिका निभा रही हैं। 

    काजोल ने सलाम वेंकी को भी ना कह दिया था

    काजोल ने सलाम वेंकी को भी ना कह दिया था। इस फिल्म का निर्देशन रेवती ने किया है। यह फिल्म श्रीकांत मूर्ति की किताब द लास्ट हुर्रा पर आधारित है। इसमें उनके अलावा विशाल जेठवा की अहम भूमिका है। वह काजोल के दिव्यांग बेटे की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं फिल्म में अहाना कुमरा, राहुल बोस, प्रकाश राज, अनंत महादेवन, प्रियामणि और कमल सदानाह भी है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

    यह भी पढ़ें: Singham Again का निर्देशन करेंगे रोहित शेट्टी, दमदार एक्शन में नजर आएंगे अजय देवगन

    काजोल ऑनस्क्रीन बच्चे की सफरिंग को नहीं देख पाती

    काजोल ने इस बारे में बताते हुए कहा कि वह इस फिल्म में काम नहीं करना चाहती थी क्योंकि वह अपने ऑनस्क्रीन बच्चे की सफरिंग को नहीं देख पाती। काजोल कहती है, 'मैंने 3 दिन में कहानी को ना कह दिया। मुझे लगा मैं यह फिल्म नहीं कर सकती। मैं ऐसी फिल्में नहीं करना चाहती, जिसमें मेरे बच्चों को कुछ हो जाता है। मैं उसे संभाल नहीं पाऊंगी। ये किसी भी माता-पिता के लिए बुरा सपने जैसा है। आपके दुश्मनों के लिए भी ऐसा नहीं सोच सकते हैं।' इसके बाद रेवती ने उन्हें बैठकर सोचने के लिए कहा।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

    यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan पर थी 90 करोड़ रुपये की उधारी, परेश रावल ने बिग बी के संघर्ष के दिनों को याद कर कही ये बात

    सलाम वेंकी 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है

    काजोल ने इसके बाद फिल्म के लिए हां कहा। रेवती ने मित्र माय फ्रेंड 2002 से डायरेक्शनल डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने फिर मिलेंगे का भी निर्देशन किया। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है। सलाम वेंकी 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में आमिर खान ने भी स्पेशल कैमियो किया है। सभी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Kajol Devgan (@kajol)