यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ajay Devgn पर मुकदमा चलाएंगी Kajol, बताया- क्या है पति का कसूर?
Kajol On Ajay Devgn बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ओटीटी स्पेस पर डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी पहली वेब सीरीज द ट्रायल है। एक लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने ...और पढ़ें

HighLights
- पति अजय देवगन पर मुकदमा चलाएंगी काजोल
- काजोल ने पति पर मुकदमा चलाने की बताई वजह
- 'द ट्रायल' से ओटीटी पर डेब्यू कर रही हैं काजोल
नई दिल्ली जेएनएन। Kajol Trial On Ajay Devgn: 90 दशक की सक्सेसफुल हीरोइनों में से एक काजोल (Kajol) तीन दशकों से इंडस्ट्री पर धमाल मचा रही हैं। सिनेमाघरों में तो उन्होंने अपनी अदाकारी का जादू चलाया ही है, अब वह ओटीटी पर भी तहलका मचाने के लिए तैयार हैं।
काजोल मच अवेटेड वेब सीरीज 'द ट्रायल' से ओटीटी स्पेस पर डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में वह वकील का किरदार निभाएंगी। हाल ही में, काजोल ने अजय देवगन (Ajay Devgn) के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि अगर उन्हें मौका मिलेगा तो वह अपने पति पर भी मुकदमा चला देंगी।
अजय देवगन पर क्यों मुकदमा चलाएंगी काजोल?
अपने सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए मशहूर काजोल ने ईटाइम्स संग बातचीत में कहा कि वह अपने पति अजय देवगन पर भी मुकदमा चला सकती हैं। उन्होंने इसकी वजह का भी खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि मुकदमा चलाने का सबसे बड़ा कारण उनका पति होना है। बकौल काजोल,
"मैं अजय देवगन पर मुकदमा चलाऊंगी और मुझे इसके लिए कोई कारण बताने की भी जरूरत नहीं है। उन पर मुकदमा चलाने का कारण उनका पति होना है। इसके अलावा और किसी कारण की जरूरत नहीं है और वह जानने के बाद इन आरोपों को स्वीकार भी करेंगे।"
काजोल और अजय देवगन की शादी
काजोल ने अपने करियर के पीक पर अभिनेता अजय देवगन के साथ शादी की थी। दोनों को साथ काम करते हुए एक-दूसरे से प्यार हो गया था। साल 1998 में काजोल और अजय ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। उनके दो बच्चे हैं। उनकी बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। वहीं, उनके बेटे युग लाइमलाइट से दूर रहते हैं।
खबरें और भी
कब रिलीज होगी काजोल की 'द ट्रायल'?
काजोल की चर्चित सीरीज 'द ट्रायल' 14 जुलाई 2023 को रिलीज होगी। ये ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। 'द ट्रायल' की कहानी की बात करें तो ये नायोनिका सेनगुप्ता (काजोल) की मुश्किल भरी जिंदगी के बारे में है।
नायोनिका के पति व एडिशनल जज को रिश्वत के तौर पर फिजिकल रिलेशनशिप का फेवर लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जाता है, जिसके बाद उनकी सारी प्रॉपर्टी जब्त कर ली जाती है और नायोनिका फिर से वकालत शुरू करती है।