विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kajol ने जॉनी लीवर को जन्मदिन पर दी बधाई, 'बाबूलाल' संग शेयर कीं बाजीगर की खास यादें

Published: Wed, 14 Aug 2024 04:34 PM (IST)

हिंदी सिनेमा में जब-जब कॉमेडी कलाकार की बात होती है तो जहन सबसे पहले अभिनेता जॉनी लीवर (Johnny Lever) का ...और पढ़ें

काजोल और जॉनी लीवर ( फोटो इंस्टाग्राम)
काजोल और जॉनी लीवर ( फोटो इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. 67 साल के हुए जॉनी लीवर
  2. दर्द का रिश्ता से मिला था पहला ब्रेक
  3. काजोल संग किया कई फिल्मों में काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक की फिल्मों में कॉमेडी का जलवा दिखाकर लोगों को दिवाना बनाने वाले अभिनेता जॉनी लीवर आज यानी 14 अगस्त को अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें दोस्त और फिल्मी सितारें बधाई दे रहे हैं। ऐसे में काजोल ने भी अपने को-स्टार को विश किया है।

काजोल का पोस्ट

जॉनी लीवर ने बड़े पर्दे पर काजोल के साथ कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें से एक 'बाजीगर' भी है। जो साल 1993 में रिलीज हुई थी। ऐसे में अब अभिनेत्री ने फिल्म के सेट एक फोटो शेयर कर बाबूलाल यानी जॉनी को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा है- ''बाबूलाल का जन्मदिन है, केक खाना जरूरी है। जन्मदिन मुबारक हो जॉनी लीवर।

यह भी पढ़ें- Kajol ने देर रात शिव शक्ति के बाहर फैंस और मीडिया के साथ सेलिब्रेट किया अपना 50वां जन्मदिन, देखें वीडियो

बता दें, फिल्म 'बाजीगर' में जॉनी लीवर ने अपनी कॉमेडी का ऐसा तड़का लगाया कि लोग आज तक उसे भूल नहीं पाए। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इसमें शाह रुख खान, शिल्पा शेट्टी, काजोल, राखी गुलजार और दलीप ताहिल मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

काजोल की आने वाली फिल्म 

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास इन दिनों कई फिल्में हैं। वह जल्द हॉरर जॉनर में काम करेंगी। इसके अलावा उनके पास ‘सरजमीं’, ‘दो पत्ती’ और चरण तेज उप्पलपति की एक्शन से भरपूर महारानी- क्वीन ऑफ क्वींस में भी नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें- Ajay Devgn ने पत्नी काजोल को जन्मदिन की दी बधाई, अभिनेता ने शेयर की रोमांटिक फोटो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।