विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pooja Bhatt ने फिल्म से निकाला तो डिप्रेशन में चली गई थीं 'कलयुग' की हीरोइन, महेश भट्ट ने भी नहीं दिया साथ

Published: Mon, 10 Jun 2024 05:16 PM (IST)

कुणाल खेमू स्टारर फिल्म कलयुग (Kalyug) की हीरोइन याद हैं? फिल्म में रेणुका का किरदार निभाने वालीं स्माइली सूरी (Ssmilly ...और पढ़ें

कलयुग की हीरोइन को पूजा भट्ट ने फिल्म से कर दिया था बाहर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
कलयुग की हीरोइन को पूजा भट्ट ने फिल्म से कर दिया था बाहर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. स्माइली सूरी ने कलयुग से किया था डेब्यू
  2. कलयुग की हीरोइन ने पूजा भट्ट पर लगाया आरोप
  3. पूजा भट्ट की वजह से डिप्रेशन में चली गई थीं कलयुग की हीरोइन

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 'कलयुग' (Kalyug) से कुणाल खेमू ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। हिट फिल्म में इमरान हाशमी और अमृता राव जैसे कलाकार भी थे, लेकिन लाइमलाइट तो सीधी-साधी रेणुका ले गई थीं। उनका गाना 'जिय धड़क धड़क' आज भी लोगों की जुबां पर रहता है।

रेणुका उर्फ स्माइली सूरी (Ssmilly Suri) ने भले ही 'कलयुग' से डेब्यू किया था, लेकिन शायद ही आपको पता हो कि उनकी पहली फिल्म 'हॉलीडे' होने वाली थी। मगर कजिन सिस्टर पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) के चलते अंकल महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने उन्हें इस फिल्म से निकाल दिया था। सालों बाद अभिनेत्री का इस पर दर्द छलका है।

स्माइली सूरी को पूजा भट्ट ने फिल्म से निकाला

स्माइली सूरी का कहना है कि पूजा भट्ट ने अपने पापा महेश भट्ट से कहलवाकर उन्हें पहली फिल्म 'हॉलीडे' से निकलवा दिया था। उन्हीं की वजह से वह फिल्मी दुनिया से दूर हो गई थीं। सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में स्माइली ने कहा, "पूजा ने अपनी पहली फिल्म हॉलीडे (बतौर डायरेक्टर) से मुझे हटा दिया था। मुझे खुशी है कि मुझे फिल्म से हटा दिया गया था, क्योंकि मुझे कलयुग मिल गई थी जो हिट साबित हुई थी।"

Kalyug

डिप्रेशन में चली गई थीं कलयुग की हीरोइन

फिल्म से निकाले जाने के बाद स्माइली सूरी डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं। अभिनेत्री ने खुद को कमरे में भी बंद कर लिया था। एक्ट्रेस ने कहा, "मैंने बहुत शर्मिंदगी और डिप्रेशन झेला, क्योंकि वह मेरे बारे में मिड-डे में काफी कुछ लिखती थीं। जब मैं हॉलीडे के सेट से वापस आई तो मैंने खुद को रूम में बंद कर लिया था। उस समय भट्ट साहब (महेश भट्ट) ने मुझसे कहा कि मैं कलयुग करूंगी।"

यह भी पढ़ें- Murder के सेट पर मल्लिका शेरावत ने अश्मित पटेल पर गला घोंटने का लगाया था आरोप, कहा- 'वह गेम खेलना...'

कलयुग के बाद महेश भट्ट ने नहीं ऑफर की फिल्म

स्माइली सूरी 'कलयुग' के बाद हिट तो हो गईं, लेकिन पूजा भट्ट के कहने पर महेश भट्ट ने उन्हें कोई और फिल्म नहीं ऑफर की। एक्ट्रेस ने बताया, "मुझे लगता है कि कलयुग के बाद भट्ट साहब ने मुझे कोई फिल्म ऑफर इसलिए नहीं की क्योंकि उन्हें अपनी बेटी की सुननी थी और मैं उन्हें दोष नहीं देती हूं।"

Kalyug Renuka

क्यों पूजा भट्ट ने स्माइली के साथ किया ऐसा?

स्माइली ने कहा कि उन्होंने 'हॉलीडे' के लिए पूरी तैयारी कर ली थी। कोरियोग्राफर के साथ काम पूरा कर लिया था, रिहर्सल भी हो गये थे और 6 महीने तक उन्होंने काफी कुछ सीखा। पूजा भट्ट के ऐसा करने पर स्माइली ने कहा, "वह कारण जानती हैं। बहुत कुछ और यह समय बहुत दर्द भरा समय था। मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती।"

यह भी पढ़ें- 'आज के बाद तुम दोनों....', महेश भट्ट ने जब दीपक तिजोरी और पूजा भट्ट को दी थी सलाह, आज भी आती है काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।