विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CM Vijay से मिलते ही Kamal Haasan ने कर दी 6 डिमांड, साउथ सिनेमा के लिए करवाना चाहते हैं ये काम

Published: Sun, 17 May 2026 10:03 PM (IST)

साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं। हाल ही में कमल हासन ने विजय से मुलाकात की और उनसे 6 डिमांड की है।

विजय के सामने कमल हासन ने रखीं 6 मांगे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

विजय के सामने कमल हासन ने रखीं 6 मांगे। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Haasan) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय (Vijay) से मिलने पहुंचे। अभिनेता ने विजय को सिनेमा से जुड़े 6 मांगों का मेमोरेंडम सौंपा।

अभिनेता और राज्यसभा सांसद कमल हासन चाहते हैं कि साउथ सिनेमा से जुड़े कुछ सुधार हों। इसलिए उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से मुलाकात क और उनसे आग्रह किया है कि वे तमिल फिल्मों, डॉक्यूमेंट्री और इंडेपेंडेंट सिनेमा के लिए एक सरकारी OTT स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म शुरू करें।

कमल हासन ने विजय से की ये डिमांड

कमल हासन ने विजय से 6 बड़ी मांगे कीं, जिसका उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर किए गए पोस्ट में जिक्र किया।

1- सरकारी तमिल ओटीटी प्लेटफॉर्म शुरू हो।

2- 4 प्रतिशत एंटरटेनमेंट टैक्स हटाया जाए।

3- पायरेसी के खिलाफ एंटी पायरेसी टीम बनाई जाए।

4- थिएटर में फिल्मों को रोज 5 शोज मिलें।

5- थिएटर्स और ओटीटी रिलीज के बीच 8 हफ्तों का अंतर हो।

6- फिल्म प्रोडक्शन इंसेंटिव योजना शुरू करे।

Kamal Haasan Vijay

यह भी पढ़ें- 'गवर्नर का बर्ताव घिनौना,' Vijay Thalapathy के सीएम बनने पर फंसा पेंच, सपोर्ट में आया ये एक्टर

शराब की दुकान बंद किए जाने पर की थी तारीफ

इससे पहले कमल हासन ने मुख्यमंत्री की बधाई देते हुए विजय के शराब की दुकानों को बंद किए जाने के फैसले की सराहना की थी। उन्होंने कहा था, "तमिलनाडु की नई सरकार को मेरी बधाई। 717 शराब की दुकानों को बंद करना एक स्वागत योग्य कदम है। इस पर लंबे समय से चर्चा चल रही थी और अब इसे लागू कर दिया गया है। यह सराहनीय है। हमें विजय को सिर्फ एक फिल्म स्टार के तौर पर नहीं देखना चाहिए। उनकी और भी जिम्मेदारियां हैं।"

कमल हासन का वर्क फ्रंट

प्रोड्यूसर और एक्टर कमल हासन के पास अपकमिंग फिल्मों की लंबी लाइन है। वह रजनीकांत के साथ थलाइवर पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास विक्रम 2, केएच X आरके रीयूनियन, केएच 233, थेवर मेगन 2, इंडियन 3, डी 55 जैसी फिल्में लाइन में हैं। वह मोस्ट एंटीसिपेटेड प्रोजेक्ट कल्कि 2898 एडी पार्ट 2 में खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- Avengers: Star Wars और Tumbbad 2 से टकराएगी प्रभास की Kalki 2? रिलीज डेट पर आया अपडेट