Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'गवर्नर का बर्ताव घिनौना,' Vijay Thalapathy के सीएम बनने पर फंसा पेंच, सपोर्ट में आया ये एक्टर

    Updated: Thu, 07 May 2026 04:36 PM (IST)

    हाल ही में तमिलनाडु में हुए विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले राजनेता और अभिनेता विजय थलापति के सीएम बनने में पेंच फंस गया है। ...और पढ़ें

    राजनेता विजय थलापति (फोटो क्रेडिट- जागरण)

    राजनेता विजय थलापति (फोटो क्रेडिट- जागरण)

    HighLights

    1. विजय थलापति की टीवीके पार्टी ने जीता चुनाव

    2. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में रचा इतिहास

    3. विजय के सीएम बनने को लेकर फंस गया पेंच

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और राजनेता विजय थलापति की राजनीतिक पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में जीत का परचम लहराया है। इलेक्शन जीतने के बाद ये चर्चा तेजी से चल रही है कि अब विजय तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। लेकिन इस मामले में अब बहुमत को लेकर पेंच फंस गया है। 

    तमिलनाडु के गर्वनर का मनाना है कि विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम सरकार बनाने के लिए पर्याप्ट वोट हासिल नहीं हुए हैं। इस मामले को लेकर अब साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज ने विजय थलापति को सपोर्ट किया है। 

    विजय को प्रकाश का सपोर्ट 

    गर्वनर और विजय थलापति के मामले को लेकर प्रकाश राज ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट शेयर किया है। इस ट्वीट में प्रकाश ने विजय का समर्थन करते हुए प्रदेश की गर्वनर के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और लिखा है- 

    यह भी पढ़ें- 'किसी पर दबाव कैसे डाला जा सकता है...', तमिलनाडु के गवर्नर ने नहीं स्वीकारा विजय का दावा; आया बीजेपी का रिएक्शन

    VIJAY TVK

    इस गवर्नर का बर्ताव घिनौना, अस्वीकार्य और असंवैधानिक है। हमारे बीच मतभेद हो सकते हैं। लेकिन विजय को जनादेश मिला है। उन्हें सदन के पटल पर अपने अधिकार का दावा करने की अनुमति दी जानी चाहिए। 

    इस तरह से प्रकाश राज ने अपनी राय रखी है। मालूम हो कि प्रकाश अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं और आए दिन सोशल मीडिया पर किसी ने किसी पर निशाना साधते रहते हैं। फिलहाल उन्होंने तमिलनाडु के गर्वनर को टारगेट किया है।

    कमल हासन ने कही ये बात

    सिर्फ प्रकाश राज ही नहीं बल्कि साउथ सिनेमा के वेटरन एक्टर कमल हासन ने भी इस मामले को लेकर नाराजगी जताई है और कहा है- विजय की पार्टी टीवीके ने 108 सीटों पर जीत का परचम लहराया है। उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित न करना तमिलनाडु की जनता के निर्णय और राज्य का अपमान होगा। सच कहूं तो इससे लोकतंत्र को नुकसान है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री बनने से पहले बढ़ी TVK चीफ विजय की मुश्किलें, आयकर अनियमितताओं को लेकर HC से FIR दर्ज करने की मांग