विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'तमिलनाडु के CM की कुर्सी पर बैठेंगे Vijay...', 2 साल पहले ही 'थलापति' की जीत की हो गई थी भविष्यवाणी!

Published: Thu, 07 May 2026 01:41 PM (IST)

थलापति विजय (Thalapathy Vijay) के तमिलनाडु में सरकार बनाने की चर्चा है। उनकी पार्टी ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं। ...और पढ़ें

थलापति विजय की जीत की हुई थी भविष्यवाणी। फोटो क्रेडिट- एक्स

थलापति विजय की जीत की हुई थी भविष्यवाणी। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जोसेफ विजय चंद्रशेखर उर्फ विजय (Vijay) की पार्टी TVK पहली बार तमिलनाडु विधान सभा (Tamil Nadu Assembly Eletions) में चुनाव में खड़ी हुई और सबसे ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की। जब से तमिलनाडु में विजय की पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिली हैं, तभी से ऐसी चर्चा है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विजय बैठ सकते हैं।

अब विजय के को-स्टार ने रिवील किया है कि विजय की जीत की भविष्यवाणी 2 साल पहले ही की गई थी। दो साल पहले ही फिल्म 'वारिसु' में विजय के को-स्टार शाम (Shaam) को सपना आया था कि विजय मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे।

मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे विजय?

टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में शाम ने कहा, "मैंने आपको मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हुए देखा था। सच कहूं तो मुझे यह बात 2024 में ही पता चल गई थी। एक सुबह मैंने उन्हें फोन किया और कहा, 'अन्ना, मैंने आपको मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे हुए देखा है और लोग आपका सम्मान कर रहे हैं।' फिर हाल ही में 3 मई को मैंने उन्हें एक मैसेज भेजा जिसमें लिखा था कि मेरा सपना सच होगा और मैं आपको बता दूं कि मेरे ये विचार रातों-रात नहीं आए हैं।"

Thalapathy Vijay CM

यह भी पढ़ें- कौन हैं Thalapathy Vijay की पत्नी? वो 'फैन' जिसने लंदन से आकर थामा था एक्टर का हाथ, 27 साल बाद आई तलाक की नौबत?

विजय की तारीफों के बांधे पुल

शाम ने थलापति विजय की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा, "विजय अन्ना एक ऐसे इंसान हैं जिनमें बहुत दृढ़ विश्वास है और उनका दिल एकदम साफ और सच्चा है। वह हमेशा कहते हैं कि वह आज जिस मुकाम पर हैं, वह सिर्फ अपने फैंस की वजह से हैं। इसलिए वह उस प्यार को लौटाने के लिए कुछ करना चाहते हैं। एक बार मैंने उनसे पूछा कि क्या उन्हें पता था कि वह इतने बड़े स्टार बन जाएंगे, तो अन्ना ने मुझसे कहा, 'मैं तो बस एक्टिंग करने आया था, मुझे जरा भी अंदाजा नहीं था कि मुझे इतना ज्यादा प्यार मिलेगा।'"

बता दें कि तमिलनाडु विधानसभा में 234 सीटों में विजय की पार्टी ने 108 सीट जीते हैं। यह सबसे ज्यादा है, लेकिन अभी भी मेजोरिटी से दूर है। अब देखना होगा कि अलायंस के साथ TVK तमिलनाडु में सरकार बना पाती है या नहीं।

यह भी पढ़ें- Trisha Krishnan बनना चाहती थीं तमिलनाडु की सीएम! थलापति Vijay की जीत के बीच एक्ट्रेस का वीडियो वायरल