Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं Thalapathy Vijay की पत्नी? वो 'फैन' जिसने लंदन से आकर थामा था एक्टर का हाथ, 27 साल बाद आई तलाक की नौबत?

    Updated: Tue, 05 May 2026 10:40 AM (IST)

    तमिल सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) और संगीता सोरनालिंगम ने 1999 में शादी की थी और अब अभिनेता के तृषा कृष्णन के साथ डेटिंग की अफवाहें हैं ...और पढ़ें

    कौन है थलापति की वाइफ संगीता सोरनालिंगम?

    कौन है थलापति की वाइफ संगीता सोरनालिंगम?

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमिल सुपरस्टार जोसेफ विजय, जिन्हें 'थलपति' के नाम से जाना जाता है, तीन दशक लंबे अपने फिल्मी करियर से अब राजनीति पर ध्यान देने के लिए दूरी बना रहे हैं। साल 2024 में, उन्होंने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपनी पार्टी, 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) लॉन्च की और 4 मई को तमिलनाडु विधान सभा चुनावों में उनकी जीत पक्की हो गई।

    फिल्मों के बाद राजनीति में भी विजय सुपरहिट हो गए हैं। लेकिन जितना अच्छी उनकी प्रोफेशनल लाइफ चल रही है उतनी ही उथल-पुथल उनकी पर्सनल लाइफ में मची हुई है। दरअसल कुछ दिन पहले ही विजय की पत्नी ने अभिनेता से तलाक की अर्जी दाखिल की थी। नहीं विजय के तृषा कृष्णन के साथ डेटिंग की अफवाहों ने भी तूल पकड़ा हुआ है। TVK की जीत के बाद तृषा उनसे मिलने उनके घर भी गई थीं। तो क्या विजय 27 साल पुरानी शादी को तोड़ने जा रहे हैं? कौन है विजय की पत्नि? आइए जानते हैं-

    कौन हैं संगीता सोरनालिंगम (Sangeetha Sornalingam)?

    तमिल सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक की पत्नी होने के बावजूद, संगीता सोरनालिंगम ज्यादातर लाइमलाइट से दूर ही रही हैं। यूनाइटेड किंगडम में जन्मी और पली-बढ़ी संगीता, श्रीलंकाई तमिल मूल के एक परिवार से आती हैं। माना जाता है कि उनके पिता UK में रहने वाले एक तमिल उद्योगपति थे।

    _vijay (1)

    यह भी पढ़ें- किसी को उम्मीद नहीं थी... Vijay ने जीता तमिलनाडु चुनाव, हेमा मालिनी ने तारीफ में किया पोस्ट

    कब हुई दोनों की लव स्टोरी शुरू

    इस कपल की पहली मुलाकात 1996 में, विजय की फिल्म 'पूवे उनक्कागा' (Poove Unakkaga) की सफलता के बाद हुई थी। उस समय विजय की एक फैन रहीं संगीता, उन्हें बधाई देने के लिए लंदन से चेन्नई आई थीं। उनकी सादगी और ईमानदारी से प्रभावित होकर, विजय ने उन्हें अपने परिवार से मिलवाया। समय के साथ, उनका रिश्ता गहरा होता गया, और आखिरकार दोनों परिवारों ने उनकी शादी के लिए सहमति दे दी।

    खबरें और भी

    _vijay (2)

    चकाचौंध से दूर शादी और पारिवारिक जीवन

    विजय (Vijay) और संगीता की शादी 25 अगस्त, 1999 को चेन्नई में हुई थी। विजय और संगीता अलग-अलग धर्मों से हैं; विजय ईसाई हैं और संगीता हिंदू। हालांकि, उनकी शादी पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी।

    _vijay (3)

    शादी के बाद संगीता लाइमलाइट से दूर ही रहीं; वह शायद ही कभी सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होती थीं और अपना पूरा ध्यान अपने परिवार की परवरिश पर लगाती थीं।

    बच्चे और निजी जीवन

    विजय और संगीता के दो बच्चे हैं- जेसन संजय और दिव्या शाशा। उन्होंने अपने बच्चों को मीडिया से दूर रखा है, और वे कभी-कभी ही सार्वजनिक रूप से नजर आते हैं।

    तलाक के लिए संगीत ने दी अर्जी

    ANI के अनुसार, विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने कथित तौर पर इससे पहले चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी। इस याचिका में उन्होंने विजय पर एक अभिनेत्री के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए।

    _vijay (5)

    पत्नी ने याचिका में लगाए ये आरोप

    रिपोर्ट के अनुसार, संगीता का दावा है कि उन्हें अप्रैल 2021 में इस कथित रिश्ते के बारे में पता चला। याचिका में इस अफेयर को 'अनैतिक' बताया गया है, और कहा गया है कि इससे उन्हें गहरा भावनात्मक दुख और धोखे का एहसास हुआ। उन्होंने आगे आरोप लगाया है कि विजय के उस अभिनेत्री के साथ लगातार संपर्क में रहने के कारण उनके बच्चों को शर्मिंदगी उठानी पड़ी।

    दस्तावेज में भावनात्मक दूरी, ज़ुबानी झगड़े और जानबूझकर साथ छोड़ देने का भी जिक्र था। इसमें दावा किया गया है कि उन्हें एक ही घर में अलग रहने पर मजबूर होना पड़ा, जबकि विजय उस अभिनेत्री के साथ घूमते रहे और सार्वजनिक रूप से उसके साथ नजर आते रहे।

    यह भी पढ़ें- तमिलनाडु के किंग बने विजय, अब किंगमेकर पर नजर... सरकार बनाने के लिए 10 सीटों की जरूरत; समझें समीकरण