किसी को उम्मीद नहीं थी... Vijay ने जीता तमिलनाडु चुनाव, हेमा मालिनी ने तारीफ में किया पोस्ट
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय थलापति की पार्टी टीवीके ने जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। ...और पढ़ें
-1777903182978_m.webp)
जोसेफ विजय और हेमा मालिनी (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
विजय की पार्टी ने जीता तमिलनाडु चुनाव
हेमा मालिनी ने साउथ सुपरस्टार को दी बधाई
विजय थलापति की टीवीके ने रचा इतिहास
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता जोसेफ विजय की राजनीति पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' यानी TVK ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत का परचम लहराया है। पहली बार चुनावी रण में किस्मत आजमाने उतरे विजय की ये प्रचंड जीत हर तरफ चर्चा का विषय बन गई है।
इस बीच विजय थलापति की जीत को लेकर हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस और भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी ने खुशी जाहिर की है, जिसके आधार पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है।
विजय की जीत पर खुश हुईं हेमा
तमिलनाडु विधान सभा चुनाव 2026 में जोसेफ विजय की पार्टी टीवीके ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए 234 सीटों में 104 पर जीत हासिल कर इतिहास रचा है। विजय की इस विक्ट्री को लेकर हेमा मालिनी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा है-
यह भी पढ़ें- TVK का तमिलनाडु तिलिस्म: DMK-AIADMK को करारी शिकस्त के बावजूद बहुमत से दूर, विजय के सामने एक ऑप्शन
-1777904614766.jpg)
जहां तक तमिलनाडु की बात है, तो इस राज्य ने उस द्रविड़ वर्चस्व से किनारा कर लिया है। जो कई सालों से यहां राज कर रहा थे। युवाओं ने भारी संख्या में एक नए और पहली बार राजनीति में फिल्म स्टार से नेता बने जोसेफ विजय को वोट दिया है। यह एक ऐसी सुनामी थी, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।
इसने पूरे राज्य को अपनी चपेट में ले लिया, जिस राज्य ने पहले भी MGR और जयललिता जैसी फिल्मी हस्तियों का शासन देखा है। मैं विजय को उनकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं देती हूं,जो शायद तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री की भूमिका में नजर आएंगे।
खबरें और भी
Puducherry has seen another BJP repeat victory which goes to prove that good governance carries the party to success!
— Hema Malini (@dreamgirlhema) May 4, 2026
As for Tamil Nadu, the state has veered away from Dravidian supremacy which had ruled the state for many years. The youth have voted in hordes for the new first…
सीएम बनेंगे विजय
इस तरह से हेमा मालिनी ने तमिलगा वेट्री कझगम की जीत पर विजय थलापति की तारीफ की और शुभकामनाएं दी हैं। मालूम हो कि राजनीति के क्षेत्र में पहली बार में चुनाव जीतकर विजय ने एक अनोखा कारनामा करके दिखाया है। माना जा रहा है कि वह साउथ सिनेमा एक और ऐसे सुपरस्टार होंगे, जिनके हाथों में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की कमान होगी।
यह भी पढ़ें- Thalapathy Vijay की इस फिल्म ने 200 दिनों तक नॉन-स्टॉप बॉक्स ऑफिस पर छापे थे पैसे, खर्च से 6 गुना ज्यादा थी कमाई