Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    175 दिनों तक थिएटर्स में चली थी Vijay की फिल्म, Romantic Action से मिला 'थलापति' टाइटल

    Updated: Mon, 04 May 2026 03:37 PM (IST)

    Thalapathy Vijay की वो फिल्म जो लगातार 175 दिनों तक थिएटर्स में चली थी। ...और पढ़ें

    175 दिनों तक थिएटर्स में चली थी विजय की ये फिल्म

    175 दिनों तक थिएटर्स में चली थी विजय की ये फिल्म

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा से राजनीति की ओर अग्रसर हुए अभिनेता थलापति विजय का तीन दशक से ज्यादा का करियर बेहतरीन रहा है। इस बीच उनकी एक फिल्म ऐसी भी थी जो लगातार 175 दिनों तक थिएटर्स में लगातार चली थी। आइए जानते हैं कौन सी है वह फिल्म जिससे विजय को मिला थलापति का टाइटल।

    175 दिनों तक थिएटर में चलने वाली फिल्म

    यह फिल्म थी 1994 में रिलीज हुई 'रसिगन' (Rasigan) जो 175 से भी ज्यादा दिनों तक सिनेमाघरों में चली। अपने पिता के निर्देशन में बनी इस फिल्म से विजय 'इलाया थलापति' (युवा कमांडर) के रूप में मशहूर हो गए। तब से ही विजय के नाम के साथ थलापति टाइटल जुड़ गया।

    Vijay (26)

    यह भी पढ़ें- पर्दे के 'थलापति' से राजनीति के 'जन नायक' तक, Vijay के संघर्ष और सफलता की पूरी कहानी

    रसिगन के बारे में

    रसिगन 1994 की एक भारतीय तमिल-भाषा की मसाला फिल्म है, जिसे एस. ए. चंद्रशेखर ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में उनके बेटे विजय (Vijay), संघवी और विचित्र मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसकी कहानी विजय और अनीता के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक-दूसरे से गुपचुप प्यार करते हैं, लेकिन अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाते। अनीता के पिता को इस बात का पता चल जाता है और वह उन दोनों को अलग करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, किस्मत के इरादे कुछ और ही होते हैं।

    Vijay (27)

    यह पहली फिल्म थी जिसमें विजय को 'इलाया थलापति' (युवा सेनापति) की उपाधि दी गई थी। विजय ने इस फिल्म के गीत 'बॉम्बे सिटी सुक्का रोटी' के जरिए सिंगिंग में भी किस्मत आजमाई थी। यह फिल्म सिनेमाघरों में 175 दिनों तक चली और एक बड़ी कमर्शियल हिट साबित हुई।

    खबरें और भी

    Vijay (28)

    विजय के बारे में

    विजय ने 10 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। उनका पहला लीड रोल 18 की उम्र में फिल्म 'नालैया थीरपू' से डेब्यू किया था। हालांकि ये फ्लॉप रही थी, इसके बाद उनके पिता ने उन्हें Senthoorapandi में डायरेक्ट किया। यह फिल्म उनकी पहली हिट फिल्म साबित हुई। इसके बाद विजय ने हिट फिल्मों की झड़ी लगा दी, उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' (Jana Nayagan) है, इसके बाद विजय अपने राजनीतिक करियर के लिए पूरी तरह समर्पित होंगे।

    यह भी पढ़ें- TVK की जीत से बदलेगी Thalapathy Vijay की किस्मत, 5 महीने से अटकी हुई फिल्म होगी रिलीज?