पर्दे के 'थलापति' से राजनीति के 'जन नायक' तक, Vijay के संघर्ष और सफलता की पूरी कहानी
10 साल की उम्र में डेब्यू, पहली फिल्म फ्लॉप और फिर ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लाइन। एक तमिल सुपरस्टार जो अब असल जिंदगी में 'जन नायकन' बनने की ओर अग्रसर है- ...और पढ़ें
-1777877689530_m.webp)
10 साल की उम्र में विजय ने किया था डेब्यू

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय को उनके फैंस 'थलापति' यूं ही नहीं कहते। पर्दे पर तो उनका मास एक्शन धांसू है ही लेकिन फिल्मों से फैंस के दिलों पर जादू चलाने वाले विजय ने अब राजनीति में कदम रख दिया है। लेकिन 51 साल के विजय को ये सफलता रातों रात नहीं मिली बल्कि उनकी पहली ही फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी। लेकिन इसके बावजूद विजय ने हार नहीं मानी और 3 दशक से ज्यादा बेहद सफल फिल्मी करियर के बाद अब वे राजनीति के थलापति बनने के लिए तैयार हैं।
विजय की इस यात्रा ने ना सिर्फ लाखों दिलों को जीता है बल्कि ये जर्नी करोड़ों लोगों को प्रेरणा भी देती है। आइए जानें एक सुपरस्टार से राजनेता और फिल्मों में 'जन नायक' बनने वाले अभिनेता से असल जिंदगी में आम लोगों के नायक बनने तक की कहानी।
क्या है विजय का पूरा नाम?
आज सुपरस्टार के फैंस उन्हें थलापति विजय के नाम से जानते हैं लेकिन बहुत कम लोगों को ही उनका पूरा नाम पता है। उनका पूरा नाम है- जोसेफ विजय चंद्रशेखर (Joseph Vijay Chandrasekhar), जिन्होंने 22 जून 1974 को मद्रास में जन्म लिया। उनके पिता एक फिल्म डायरेक्टर और मां एक प्लैबेक सिंगर हैं।
पहली फ्लॉप के बाद पिता ने चमकाया विजय का करियर
विजय ने अपनी पहली फिल्म 10 साल की उम्र में की बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी जिसके बाद उनके पिता की डायरेक्टर की हुई कई फिल्मों में उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर काम किया। इसके बाद 1992 में उन्होंने बतौर लीड एक्टर फिल्म नालैया थीरपू से डेब्यू किया। हालांकि ये एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई।
खबरें और भी
-1777878604652.jpg)
कैसे मिला थलापति टाइटल
इसके बाद विजय के करियर की कमान उनके पिता ने संभाली और उन्हें सेंदूरपंडी (Senthoorapandi) में कास्ट किया। यह फिल्म हिट रही और इसने विजय को एक मास हीरो के रूप में स्थापित कर दिया। इसके बाद उनके पिता ने उन्हें रसीगन (Rasigan) में निर्देशित किया यह भी हिट रही और इसी फिल्म से लोगों ने उन्हें 'थलापति' टाइटल दिया।
-1777878618032.jpg)
विजय के करियर का टर्निंग पॉइंट बनी ये फिल्म
इसके बाद विजय (Vijay) ने 'देवा' (Deva) में काम किया जो 100 दिनों तक थिएटर में चली। इसके बाद उन्होंने अजित कुमार के साथ Rajavin Parvaiyile में काम किया। 2000 के बाद विजय ने वसीगरा, पुढिया गीतई और तिरुमलई जैसी हिट फिल्मों से एक एक्शन हीरो की छवि बनाई। तिरुमलई (Tirumalai) उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।
-1777878632164.jpg)
सबसे बड़ी कमर्शियल सक्सेस
बड़ी संख्या में हिट मूवीज देने के बावजूद विजय के खाते में अभी एक बड़ी कमर्शियल हिट आना बाकी था। जो कि फिल्म Ghilli से पूरी हुई जिसमें उनके साथ तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) और प्रकाश राज (Prakash Raj) ने काम किया था। यह पहली तमिल फिल्म बनी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 500 मिलियन छापे और कई रिकॉर्ड तोड़े।
-1777878644307.jpg)
थलापति विजय के करियर की सबसे सफल फिल्में
2012 तक विजय कमर्शियली सफल अभिनेता के साथ-साथ लोगों के दिलों में भी सुपरस्टार बन चुके थे। इसके बाद उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लाइन लगा दी-
ननबन (Nanban)- 3 इडियट्स की रीमेक
थुपक्की (Thupakki)
थलाइवा (Thalaiva)
कैथथी (Kaththi)
पुली (Puli)
थेरी (Theri)
भैरवा (Bhairava)
मर्सल (Mersal)
सरकार (Sarkar)
फुटबॉल (Footbal
मास्टर (Master)
बीस्ट (Beast)
वारिसू (Varisu)
लियो (Leo)
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT)
जन नायगन (आखिरी फिल्म- रिलीज के तैयार)

विजय की फिल्मों के बॉलीवुड में बने रीमेक
थलापति की कुछ फिल्मों के बॉलीवुड में रीमेक बनाए गए। जिनमें सबसे चर्चित वांटेड (Wanted) है जिसमें सलमान खान ने लीड रोल प्ले किया था। यह फिल्म उनकी 2007 में आई पोकिरी (Pokiri) की रीमेक थी। इसके बाद उनकी 2004 में आई घिल्ली का रीमेक तेवर नाम से बनाया गया जिसमें अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा थे।
-1777878669656.jpg)
हिंदी में डब की गईं विजय की ये फिल्में
थलपति विजय ने मुख्य अभिनेता के तौर पर किसी बॉलीवुड फिल्म में सीधे तौर पर अभिनय नहीं किया है। हालांकि, उनकी ज्यादातर ब्लॉकबस्टर तमिल फिल्मों को हिंदी में डब करके रिलीज किया जाता है, और उन्हें टेलीविजन के साथ-साथ YouTube और OTT प्लेटफॉर्म पर भी काफी लोकप्रियता मिली है। हिंदी में डब होकर रिलीज हुई प्रमुख फिल्मों में Kaththi (खाकी और खिलाड़ी), थेरी, भैरवा जैसी फिल्में शामिल हैं।
Vijay की आखिरी फिल्म
विजय ने घोषणा की थी कि वह अब सिर्फ एक और फिल्म करेंगे, जिसका नाम 'जन नायकन' (Jana Nayagan) होगा। यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसरशिप से जुड़ी दिक्कतों की वजह से इसकी रिलीज टल गई। इसके बाद, 9 अप्रैल 2026 को, फिल्म के आधिकारिक तौर पर सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही, यह पायरेसी वेबसाइटों पर लीक हो गई। फिल्म अभी रिलीज का इंतजार कर रही है।
-1777878683251.jpg)
विजय की राजनीति में एंट्री
2009 में, विजय ने अपना फैन क्लब 'विजय मक्कल अय्यकम' शुरू किया। इस संगठन ने 2011 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में AIADMK के नेतृत्व वाले गठबंधन का समर्थन किया।
-1777878692878.jpg)
उनके फैन क्लब के सदस्यों ने 2022 के तमिलनाडु स्थानीय चुनावों में चुनाव लड़ा और 115 सीटों पर जीत हासिल की। 2 फरवरी 2024 को, विजय ने एक नए राजनीतिक दल, 'तमिलगा वेट्री कझगम' को लॉन्च करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि अब वे फिल्में करना छोड़ देंगे और अब पूरी तरह अपने राजनीतिक करियर पर ध्यान देंगे।
आज 4 मई 2026 को तमिलनाडू विधानसभा चुनावों के नतीजें आने वाले हैं और फैंस की नजर थलापति की पार्टी पर टीकी हुई है। देखना दिलचस्प होगा कि विजय असल जिंदगी में 'जन नायकन' बन पाते हैं नहीं।
यह भी पढ़ें- Vijay Thalapathy की आखिरी फिल्म Jana Nayagan पर नया विवाद, आखिर कब रिलीज होगी फिल्म?