Vijay Thalapathy की आखिरी फिल्म Jana Nayagan पर नया विवाद, आखिर कब रिलीज होगी फिल्म?
थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जना नायकन' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। मदुरै के तीन गांवों के निवासियों ने फिल्म में उनके गलत चित्रण को लेकर वि ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की राजनीति में आने से पहले उनकी आखिरी फिल्म विवादों से घिर चुकी है। एच. विनोद द्वारा निर्देशित तमिल भाषा की पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जना नायकन' को तमिल सिनेमा के सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक के लिए एक यादगार विदाई के तौर पर बनाया गया था।
लेकिन ये फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है। इसके बजाय यह फिल्म लगभग चार महीनों से कानूनी कार्यवाही, पायरेसी संकट, रीमेक के आरोपों और अब उन्हीं समुदायों के विरोध का सामना कर रही है, जिन्हें यह चित्रित दिखाने का दावा कर रही है।
यह भी पढ़ें- तलाक की खबरों के बीच Vijay Thalapathy के बेटे ने उन्हें इंस्टा पर किया अनफॉलो? पत्नी ने लगाया अफेयर का आरोप
तीन गांवों ने जताया सार्वजनिक विरोध
सोमवार को मदुरै जिले के उसिलामपत्ती के पास स्थित तीन गांवों - पापपत्ती, पगाथेवनपत्ती और पेयमपत्ती के निवासियों ने फिल्म के खिलाफ संगठित प्रदर्शन किया। परिवारों ने अपने घरों के बाहर काले झंडे लगाए और प्रदर्शनकारी सार्वजनिक रूप से अपना विरोध जताने के लिए एकत्र हुए। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 'जना नायकन' फिल्म के कुछ दृश्यों में उनके गांवों को गलत तरीके से दिखाया गया है और वहां घटी घटनाओं, विशेष रूप से पापपत्ती में हुए स्थानीय उपचुनाव के बारे में गलत जानकारी दी गई है।
-1777554050457.jpg)
क्या है गांववालों की मांग?
प्रदर्शनकारियों ने फिल्म निर्माताओं के सामने तीन मांगें रखी हैं। उनके अनुसार, वे निर्देशक एच. विनोद और अभिनेता विजय दोनों से औपचारिक सार्वजनिक माफी चाहते हैं। इसके अलावा वे सरकारी अधिकारियों से हस्तक्षेप करने और यह सुनिश्चित करने का भी अनुरोध कर रहे हैं कि फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले आपत्तिजनक दृश्यों को हटा दिया जाए।
खबरें और भी
इस फिल्म के अलावा, उन्होंने तमिल सिनेमा में ग्रामीण समुदायों के अधिक जिम्मेदार चित्रण के लिए व्यापक प्रतिबद्धता की मांग की है, उनका तर्क है कि गलत चित्रण एक लंबे समय से चली आ रही समस्या है।

अब कब रिलीज होगी फिल्म?
जना नायकन की आधिकारिक घोषणा सितंबर 2024 में थलपति 69 के नाम से की गई थी। फिल्म विजय की 69वीं फिल्म थी। मूल रूप से। इसे अक्टूबर 2025 में रिलीज करने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए अधिक समय देने के लिए इसे पोंगल पर रिलीज करने के लिए 9 जनवरी, 2026 तक आगे बढ़ा दिया गया। फिल्म की रिलीज पर अभी भी संशय है और दर्शक अभी भी इंतजार में बैठे हैं।