Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TVK की जीत से बदलेगी Thalapathy Vijay की किस्मत, 5 महीने से अटकी हुई फिल्म होगी रिलीज?

    Updated: Mon, 04 May 2026 02:36 PM (GMT+05:30)

    साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय थलापति की राजनीति पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। ...और पढ़ें

    विजय थलापति की आखिरी फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    विजय थलापति की आखिरी फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में छाए विजय

    2. विजय थलापति की पार्टी ने किया कमाल

    3. अब रिलीज हो सकती है एक्टर की आखिरी फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विजय थलापति का नाम इस वक्त फिल्मी करियर नहीं बल्कि राजनीति को लेकर चर्चा में बना हुआ है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में विजय की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) भारी बहुमत से आगे चलती हुई नजर आ रही है, जिससे इस राजनीतिक दल की जीत लगभग तय मानी जा रही है। 

    तमिलनाडु के सियासी गलियारे में पहले ही अवसर में अपनी छाप छोड़ने वाले विजय थलापति (Vijay Thalapathy) की आखिरी फिल्म को अब इससे फायदा मिल सकता है, जो पिछले 5 महीने से रिलीज के लिए तरस रही है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी है। 

    अब रिलीज होगी विजय की आखिरी फिल्म

    दरअसल इस लेख में विजय थलापति की जिस मूवी के बारे में चर्चा की जा रही है, उसका नाम जन नायकन है। असल जिंदगी में राजनीति के जन नायकन (Jana Nayagan) बनने के लिए तैयार विजय की ये पॉलिटिक ड्रामा मूवी पिछले 5 महीनों से केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सीबीएफसी की तरफ रिलीज सर्टिफिकेट के लिए तरस रही है। इस मामले को कोर्ट तक ले जाया गया है, लेकिन विजय और उनकी फिल्म को कोई भी राहत नहीं मिली।

    यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में Vijay की ब्लॉकबस्टर एंट्री, सियासी पिच पर गूंजा Dhoni का नाम; PK का पुराना वीडियो वायरल

    Thalapathy Vijay 

    लेकिन अब तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जिस तरह से विजय थलापति की राजनीतिक पार्टी टीवीके जीत के ओर अग्रसर होती नजर आ रही है, उसको मद्देनजर रखते हुए ये साफ अनुमान लगाया जा सकता है कि सत्ता में आने के बाद विजय की जन नायकन को सेंसर बोर्ड की तरफ से हरी झंडी मिल जाए। हालांकि, इसके लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। 

    खबरें और भी

    Thalapathy Vijay

    मालूम हो कि 9 जनवरी 2026 को विजय थलापति की जन नायकन को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार किया गया था। विजय की आखिरी फिल्म के तौर पर फैंस में इसको लेकर जबरदस्त क्रेज भी नजर आया,  लेकिन सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट विवाद के चलते ये फिल्म अब भी रिलीज की राह देख रही है। 

    क्या है जनयानक का विवाद

    आपको बता दें कि जनवरी में रिलीज से पहले मेकर्स ने विजय थलापति की जन नायकन को सेंसर बोर्ड के समक्ष पेश किया ताकि फिल्म को सर्टिफिकेट मिल सके। बोर्ड की पहली कमेटी ने इसको पास कर दिया था, लेकिन बाद में नई बोर्ड कमेटी के गठन के बाद जन नायकन के सर्टिफिकेट पर रोक लगा दी गई और इसकी रिलीज को टाल दिया गया। सेंसर बोर्ड को इस रूख से फिल्म के मेकर्स खफा हुए और मामला अदालत तक जा पहुंचा, जहां अब तक केस चल रहा है।

    यह भी पढ़ें- साउथ के सबसे महंगे सुपरस्टार Thalapathy Vijay को है कारों का शौक, गैराज में खड़ी हैं करोड़ों रुपये की गाड़ियां