Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kangana Ranaut की फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग हुई पूरी, हॉट तस्वीरें शेयर कर दी जानकारी

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 25 Jan 2023 09:28 PM (IST)

    Kangana Ranaut Emergency कंगना रनोट सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। इसे लेकर उनके साथ भी काफी उत्सा ...और पढ़ें

    Kangana Ranaut Emergency: कंगना रनोट फिल्म एक्ट्रेस है।
    Kangana Ranaut Emergency: कंगना रनोट फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kangana Ranaut Emergency: फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनोट ने इंस्टाग्राम पर अपनी 4 तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ उन्होंने जानकारी दी है कि फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग पूरी हो गई है और अब वह अपनी टीम के साथ एक भव्य पार्टी करने जा रही हैं।

    कंगना रनोट की तस्वीरों में काफी खूबसूरत लग रही है

    कंगना रनोट की तस्वीरों में काफी खूबसूरत लग रही है। इसमें उन्होंने एक ऑल ब्लैक कलर की ड्रेस पहन रखी है। वहीं, उन्होंने एक पिंक कलर का कपड़ा अपनी कमर में बांध रखा है। उन्होंने दो इयरिंग भी पहन रखी है। उनके बाल बंधे हुए हैं। उन्होंने मेकअप कर रखा है और वह काफी खूबसूरत लग रही है। उन्होंने हाई हील्स भी पहन रखी हैं।

    यह भी पढ़ें: Uorfi Javed को मुंबई में घर मिलना हुआ दूभर, कहा- कपड़ों के कारण मुस्लिम मकान मालिक...

    कंगना रनोट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है

    एक्ट्रेस कंगना रनोट ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, जल्द ही फिल्म इमरजेंसी की पार्टी में नजर आउंगी। मैं अपनी टीम के साथ सेलिब्रेट करने का इंतजार कर रही हूं।' उनकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है। इसे 5 मिनट में 6 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं, तस्वीरों पर 205 से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने तस्वीरों पर क्वीन ऑफ बॉलीवुड, यू आर ऑसम, अमेजिंग, नाइस, ब्यूटीफुल, तुमको कोई हक नहीं कि तुम इतनी खूबसूरत लगो, फायर जैसे कमेंट किये है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

    यह भी पढ़ें: Naatu Naatu के साथ होगा जैकलीन फर्नांडिस के गाने का कॉम्पिटिशन, ऑस्कर 2023 में मिला नॉमिनेशन

     

    कंगना रनोट जल्द फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी

    कंगना रनोट फिल्म एक्ट्रेस है। वह जल्द फिल्म इमरजेंसी में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने फिल्म के सेट से तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें उन्हें फिल्म का निर्देशन करते हुए देखा जा सकता है। वह कैमरे के पीछे नजर आ रही थी। उन्होंने इंदिरा गांधी की तरह साड़ी पहन रखी थी और उनका लुक भी इंदिरा गांधी की तरह ही था। कंगना रनोट ने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की गई है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)