यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Naatu Naatu के साथ होगा जैकलीन फर्नांडिस के गाने का कॉम्पिटिशन, ऑस्कर 2023 में मिला नॉमिनेशन
Oscars 2023 Jacqueline Fernandez Songs फिल्म एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म का गाना एप्लोज ऑस्कर 2023 के लौए नॉमिनेट हुआ है। खास बात यह है कि इस ग ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Oscars 2023 Jacqueline Fernandez Songs: जैकलीन फर्नांडिस व्यक्तिगत जीवन में भले ही कठिनाई के दौर से गुजर रही हो लेकिन उनके पास अब मुस्कुराने का एक अवसर है। दरअसल उनकी फिल्म टेल इट लाइक अ वुमन के गाने अप्लोज को ऑस्कर 2023 में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। इस गाने को दियेन वारेन ने गाया है और अब इसका मुकाबला एसएस राजामौली की बहुचर्चित फिल्म आरआरआर के गाने नाटू-नाटू से होगा।
जैकलीन फर्नांडिस ने इंस्टाग्राम पर जानकारी अपने फैंस को दी है
जैकलीन फर्नांडिस ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है। उन्होंने लिखा है, मेरे पास शब्द नहीं है। मैं दियेन वारेन और सोफिया कार्सन को बधाई देती हूं कि अप्लोज गाना ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेट हुआ है। मुझे आप लोगों पर गर्व है। आप लोगों की इस खूबसूरत फिल्म के साथ जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात है। इसमें काफी अच्छे कलाकार भी हैं। धन्यवाद।' उन्होंने आगे लिखा है, 'मैं आरआरआर के नाटू-नाटू नॉमिनेशन के लिए भी बधाई देती हूं। मैं पूरी टीम को शुभकामनाएं देती हूं।'
यह भी पढ़ें: Paris Hilton ने सरोगेसी के माध्यम से दिया बेटे को जन्म, दिखाई झलक, फैंस ने कहा- बधाई हो
टॉपगन मेवरिक और ब्लैक पैंथर वकांडा के गाने भी नॉमिनेट हुए हैं
इन दोनों के अलावा टॉपगन मेवरिक और ब्लैक पैंथर वकांडा के गाने भी इस कैटेगरी के लिए नॉमिनेट हुए हैं। टेल इट लाइक अ वुमन सात अलग-अलग सफल महिलाओं की प्रेरणादायक कहानियां है। भारतीय सेगमेंट का निर्देशन लीना यादव ने किया है। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस के अलावा कई कलाकार है। जैकलीन फर्नांडिस के बुरे दौर के बीच उनके लिए यह खबर आशा की किरण के तौर पर आई है।
यह भी पढ़ें: Kantara के हिंदी वर्जन ने 'बायकॉट बॉलीवुड' के बीच सिनेमाघरों में 100 दिन किए पूरे, रिकॉर्ड तोड़ कमाई जारी
सुकेश चंद्रशेखर के साथ जैकलीन फर्नांडिस का नाम जुड़ा हुआ है
गौरतलब है कि ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जैकलीन फर्नांडिस का नाम जुड़ा हुआ है। हाल ही में नोरा फतेही ने उन पर आरोप लगाया है कि उनका नाम मामले में जबरन लिया गया है। वह हाल ही में रामसेतु और सर्कस में नजर आई थी।