Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Paris Hilton ने सरोगेसी के माध्यम से दिया बेटे को जन्म, दिखाई झलक, फैंस ने कहा- बधाई हो

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 25 Jan 2023 01:47 PM (GMT+05:30)

    Paris Hilton baby Boy पेरिस हिल्टन हॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर है। वह कई हॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आ चुकी है। इसके अलावा उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो ...और पढ़ें

    Paris Hilton baby Boy: पेरिस हिल्टन सरोगेसी के माध्यम से मां बनी है।
    Paris Hilton baby Boy: पेरिस हिल्टन सरोगेसी के माध्यम से मां बनी है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Paris Hilton baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस पेरिस हिल्टन मां बन गई है। उन्होंने कार्टर रियम से शादी कर ली थी। अब रियलिटी टीवी होस्ट और उनके पति कार्टर रियम ने पहले बेटे का स्वागत किया है। दोनों सरोगेसी के माध्यम से माता-पिता बने हैं। पेरिस हिल्टन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। इस पर किम कार्देशियन जैसे कई लोगों ने बधाई दी है। 

    पेरिस ने घोषणा की कि वह मां बन गई है

    पेरिस ने बुधवार को फैंस को चकित कर दिया। उन्होंने घोषणा की कि वह मां बन गई है। उन्होंने इस बात की जानकारी एक इंटरव्यू में भी दी है। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है। पेरिस हिल्टन ने अपने बेटे की पहली तस्वीर भी शेयर की है। इसमें उनका बेटा उनका हाथ पकड़े नजर आ रहा है। पेरिस ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'आपको बहुत ज्यादा प्यार मिल रहा है।'

    यह भी पढ़ें: Kantara के हिंदी वर्जन ने 'बायकॉट बॉलीवुड' के बीच सिनेमाघरों में 100 दिन किए पूरे, रिकॉर्ड तोड़ कमाई जारी

    पेरिस हिल्टन को कई हॉलीवुड सेलिब्रिटीज बधाई दे रहे है

    इस पर टीवी पर्सनैलिटी और बिजनेसवुमन किम कार्दशियन जैसी कई हॉलीवुड सेलिब्रिटीज उन्हें बधाई दे रहे है। सिंगर डेमी लोवेटो ने लिखा है, 'बधाई हो बहन।' किम कार्देशियन से पेरिस हिल्टन की पुरानी दोस्त है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा है, मैं आप लोगों के लिए बहुत खुश हूं।' पेरिस और कार्टर ने फरवरी 2021 में सगाई की थी। उन्होंने 1 साल इसके पहले डेट किया था। दोनों ने नवंबर 2021 में तीन दिवसीय कार्यक्रम के बाद शादी की।

    यह भी पढ़ें: Akshay Kumar ने पीएम मोदी की फिल्मों को लेकर दी गई सलाह पर दी प्रतिक्रिया, कहा- बायकॉट अब...

    पेरिस हिल्टन कार्टर रियम के बच्चे की मां बनी है

    इससे पहले मंगलवार को पेरिस ने एक इंटरव्यू दिया था। इसमें उन्होंने कहा, 'मेरा सपना मां बनने का रहा है। मैं अब कार्टर के बच्चे की मां बनी हूं। मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं। हम परिवार शुरू कर रहे हैं। हमारा दिल खुशी से फूला नहीं समा रहा है। हमारे बेबी ब्वॉय को ढेरों प्यार।'  इसके पहले जनवरी 2022 में उन्होंने घोषणा की थी कि वह जल्द परिवार की शुरुआत करना चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टॉप प्रायोरिटी है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें तुरंत चाहिए।

    खबरें और भी